इंदौर : मालवा मिल चौराहा पर यातायात की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। चौराहे पर ठेलों के अतिक्रमण और पाँच रास्तो से आने वाले यातायात के कारण अव्यवस्था बनी रहती है । बुधवार को डीएसपी ट्रैफिक अजीतसिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ इस चौराहे का निरीक्षण कर ट्रैफिक सम्बन्धी परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए शीघ्र ही चौराहे पर यातायात यात्रिंकी के हिसाब से भी परिवर्तन किए जाएंगे।
चौराहे पर लेफ्ट टर्न की व्यवस्था तथा जंजीर वाला तिराहा , राजकुमार ब्रिज एवं लेन्टर्न चौराहे से आने वाली सड़कों के डिवायडर आगे तक बढाए जाएंगे। । इसके अतिरिक्त ट्रैफिक रोटरी की डिजाइन में भी परिवर्तन किया जाएगा । वर्तमान मे चौराहे पर स्टापर एवं ट्राफिक कोन के द्वारा डिवायडर एवं लेफ्ट टर्न बना कर ट्रायल रन किया जा रहा है। यातायात अवरुद्ध ना हो इसके लिए चौराहे पर ठेलों का अतिक्रमण शीघ्र हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
Related Posts
January 23, 2023 निर्माणाधीन सीवरेज चेंबर में गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल
महापौर ने चेम्बर निर्माण के दौरान घटित घटना पर जताई गहरी संवदेना।
घटना की जांच कर […]
July 17, 2019 तनाव से मुक्ति का ध्यानोत्सव 19 जुलाई से इंदौर: संस्था हार्टफुलनेस तीन दिवसीय 'ध्यानोत्सव' का आयोजन अभय प्रशाल में करने जा रही […]
February 23, 2020 निगम परिषद में पारित प्रस्ताव निरस्त करना प्रशासक की मनमानी- नेमा इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने निगम प्रशासक द्वारा शहर की […]
February 1, 2024 केन – बेतवा लिंक परियोजना का जल्द होगा भूमिपूजन
प्रधानमंत्री मोदी को पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए मप्र मंत्रिपरिषद ने […]
August 21, 2021 एक ही दिन कायम रह पाई शून्य कोरोना संक्रमण की खुशी, फिर मिला नया संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के शून्य पर पहुंचने की खुशी एक ही दिन कायम रह पाई। शुक्रवार 20 […]
June 24, 2020 शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद हुई तेज़..! भोपाल: राज्यसभा चुनाव निपटने के बाद एक बार फिर मप्र में शिवराज मन्त्रिमण्डल के विस्तार […]
July 4, 2021 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र लूटनेवाले दो आरोपी और खरीददार गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी हुई बरामद
इंदौर : सुनसान इलाका देख महिलाओ के मंगलसूत्र छीनने वाले 02 आरोपी क्राइम ब्रांच व […]