कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम के तहत की सख्त कार्रवाई।
इंदौर : रिहायशी इलाके में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण तथा रिफिलिंग करने वाले दो आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 6-6 माह के लिए निरूद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को सेंट्रल जेल इंदौर भेजा गया है।
कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर विगत दिनों अवैध रूप से ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री संग्रहित करने वालों के विरूद्ध संयुक्त टीम द्वारा खजराना क्षेत्र में छापामार कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर एवं रिफिलिंग का सामान जब्त किया गया था। इसमें खिजराबाद, खजराना में असद शेख पिता मुस्ताक शेख से 126 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मोटर एवं अन्य सामान जब्त किया गया। इसी तरह खिजराबाद, खजराना में ही शाकीर शाह पिता अब्दुल रहमान से लगभग 99 गैस सिलेंडर एवं रिफिलिंग मोटर आदि सामान जब्त कर दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। दोनों प्रकरणों में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह द्वारा चोर बाजारी निवारण एवं अत्यावश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 के तहत दोनों आरोपियों को 6-6 माह के लिए निरूद्ध किया गया है। आरोपियों को सेंट्रल जेल इंदौर भेजा गया है।
Related Posts
November 14, 2022 साकेत नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में प्रारंभ होगा योग सेंटर
85 वार्डो में बनेंगे योगा सेन्टर।
योग के बाद संबंधित वार्ड का महापौर करेंगे […]
June 17, 2021 कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए 21 जून से चलेगा टीकाकरण महा अभियान, सीएम ने दिए अभियान को सफल बनाने के निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले टीकाकरण […]
October 24, 2022 कोविड़ से माता – पिता को खोने वाले बच्चों के संग मुख्यमंत्री ने बांटी दीप पर्व की खुशियां
कोविड काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों की जिंदगी नहीं रूकेगी।
मुख्यमंत्री चौहान […]
June 5, 2021 सीबीएसई 12 वी के छात्रों के मूल्यांकन मापदंड तय करने के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित
नई दिल्ली: सीबीएसई ने 12th बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के बाद कक्षा बारहवीं के छात्रों […]
March 16, 2024 लोकसभा चुनाव का ऐलान, सात चरणों संपन्न होगा मतदान
कुल 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून को […]
October 20, 2024 सानंद के मंच पर भारतीय इतिहास के कालजयी व्यक्तित्व ‘चाणक्य’ पर केंद्रित नाटक का मंचन
इंदौर : अखंड भारत का स्वप्न देखने वाले एक संघर्षशील शिक्षक की अद्भुत गाथा पर केंद्रित […]
October 20, 2022 कांग्रेस में होगा वही जो गांधी परिवार चाहेगा..
अध्यक्ष खड़गे हो या थरूर क्या फर्क पड़ता है।
इंदौर, (प्रदीप जोशी) क्या आप उच्छंगराय […]