इंदौर : चरित्र शंका में पत्नी को जलाकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है।इंदौर जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय निलेश यादव, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), देपालपुर जिला इंदौर ने थाना बेटमा, जिला इंदौर के विशेष प्रकरण क्रमांक 55/2021 में निर्णय पारित करते हुए आरोपी अजय पिता अर्जुन खरे आयु 30 वर्ष, निवासी बेटमा इंदौर को धारा 302 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास एवं 1000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक शिवनाथसिंह मावई द्वारा की गई।
ये था मामला।
दिनांक 07.07.2018 को मुतिका लता जली अवस्था मे सीएचसी देपालपुर लाई गई जहां थाने पर सूचना मिली कि लता चुल्हे में गिरकर जल गई है। लता को इंदौर ईलाज हेतु एमवायएच में रेफर कर दिया गया, जहा ईलाज के दौरान मृतिका लता के मरणासन कथन हुए उसने अपने साथ हुई घटना जानकारी देते हुए आरोपी पति अजय द्वारा चरित्र शका के कारण घासलेट डालकर जलाने की बात बताई। उक्त मरणासन्न कथनों के आधार पर से आरोपी के विरूद्ध धारा 307 भादवि अपराध क्रमांक 332-2018 की एफआईआर पंजीबद्ध की गई।अन्य साक्षियों के कथन लेख किये गए एवं संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु होने पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा लगाई गई। जिस पर से आरोपी को उक्त सजा सुनाई गई।
Related Posts
August 23, 2023 आईडीए अध्यक्ष चावड़ा का अवैध कॉलोनियों के रहवासियों ने किया घेराव
प्रदर्शन के साथ आईडीए के खिलाफ की नारेबाजी।
वैधता में बाधक योजना क्रमांक 171 व अन्य […]
July 2, 2024 ठेकेदार के साथ होटल में रुकी महिला मित्र ने ही चुराया था रुपयों से भरा बैग
आरोपी महिला मित्र गिरफ्तार, चुराए गए 06 लाख रुपए बरामद।
इंदौर : ठेकेदार की कथित […]
January 8, 2023 हैरत में डालने वाली है आरंभ की प्रतिभा और याददाश्त
सिर्फ चित्र देखते ही बता देता है कि वो किस देश का राष्ट्रीय झंडा,राष्ट्रीय पशु -पक्षी […]
September 9, 2023 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
चार लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच […]
February 4, 2021 विशेषज्ञों की मदद से इंदौर के किसानों ने तैयार की गेंहूँ की नई किस्म, रंगीन होंगी इस गेहूं की रोटियां…!
इंदौर : जिले के किसानों ने गेंहूँ की ऐसी किस्म तैयार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी […]
August 21, 2019 नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए चिदंबरम नई दिल्ली : बुधवार रात नाटकीय घटनाक्रम के बाद आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में […]
January 6, 2022 देवास में आवारा श्वानों के आतंक से रहवासी परेशान, कांग्रेस ने की श्वानों की नसबंदी का अभियान चलाने की मांग
देवास : औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध शहर देवास में भी आवारा श्वानों का आतंक बढ़ गया […]