देवास : जिले में चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एसडीएम के घर में चोरी की नीयत से घुसे अज्ञात बदमाशों के हाथ कुछ खास नहीं लगा। इसके बाद चोरों ने एसडीएम के घर में एक चिट्ठी छोड़ी, जिसमें उसने लिखा है कि ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक क्यों लगाया कलेक्टर।’
दरअसल, यह मामला खातेगांव SDM (डिप्टी कलेक्टर) त्रिलोचन गौड़ के सिविल लाइन स्थित शासकीय घर से जुड़ा है। गौड़ करीब 15 दिन से अपने देवास स्थित घर नहीं आए थे। जब कल रात वह आए तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है और कुछ नगदी और चांदी के जेवरात गायब हैं। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
जांच के दौरान घर में चोरों की लिखी एक चिट्ठी मिली है, जिसमे उपरोक्त बातें लिखी हैं। हालांकि मामले में अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
July 5, 2022 भारी बारिश में कार पर गिरा पेड़,बड़ा हादसा टला
इंदौर : मंगलवार दोपहर शहर में तीन घंटे में साढ़े तीन इंच पानी बरस गया। बारिश का वेग […]
July 22, 2022 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में कैलाश विजयवर्गीय ने भी उठाई कावड़, बजाया डमरू
इंदौर : महेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का शुक्रवार को […]
August 21, 2023 तीन रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता
ग्वालियर : ग्वालियर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान तीन रिटायर्ड आईएएस ने […]
September 6, 2020 पांच माह बाद इंदौर से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, जबलपुर के लिए रवाना होगी पहली ट्रेन इंदौर : कोरोना संक्रमण काल के चलते पांच माह से बंद ट्रेनों का आवागमन चरणबद्ध ढंग से […]
July 29, 2025 ममलेश्वर मंदिर परिसर में विकास कार्यों की बनेगी डीपीआर
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के माध्यम से तैयार होगी रिपोर्ट।
श्री ममलेश्वर मंदिर […]
February 23, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे 6 बदमाश कनाड़िया पुलिस की गिरफ्त में आए
इंदौर : तेजाजी नगर के बाद अब कनाड़िया थाना क्षेत्र में भी पेट्रोल पम्प पर डकैती डालनें […]
January 7, 2019 नेता प्रतिपक्ष चुने गए गोपाल भार्गव भोपाल- वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल भार्गव को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। […]