इंदौर : प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बात के मद्देनजर भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने फैसला किया है कि मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के बाद आने वाले मंगलवार को होने वाला भंडारा अब नहीं होगा। इसकी जगह चलित भंडारा, प्रसाद व्यवस्था या नई प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि परंपरा भी कायम रहे और सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे। मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े लोग और पुजारियों से चर्चा के बाद ये निर्णय लिया गया है।
मंदिर से जुड़े लोगों का भी मत है कि हर साल अन्नकूट-भंडारे में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मंदिर में पिछले साल भंडारे के दौरान एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत के बाद क्राउड मैनेजमेंट को लेकर यह पहल की गई है।
ऐसी प्रक्रिया अपनाएंगे जिससे अव्यवस्था न हो।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मंदिर में भंडारा नहीं करेंगे, लेकिन प्रसाद वितरण या अन्य कोई प्रक्रिया अपनाएंगे, जिससे भक्तों को परेशानी न हो और न ही किसी तरह की अव्यवस्था हो।
Related Posts
October 23, 2024 वरिष्ठ नेताओं को घर जाकर दिलाई बीजेपी की सक्रिय सदस्यता
पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे,पूर्व विधायक एवं राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन एवं वरिष्ठ […]
June 9, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में होगा कोरोना के मरीजों का इलाज- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर प्रवास के दौरान एमवाय अस्पताल के पीछे […]
June 26, 2021 टीकाकरण को लेकर रहा जबरदस्त उत्साह,कतार में लगकर लोगों ने लगवाए टीके
इंदौर : शहर में शनिवार को भी तेज गति से टीकाकरण जारी रहा। मात्र 5 घंटे में ही एक लाख से […]
March 27, 2021 एमडी ड्रग के साथ दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की ड्रग बरामद
इंदौर : 150 ग्राम एम. डी. ड्रग्स (मेफेड्रॉन) के साथ 02 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने […]
April 26, 2020 इंदौर में कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, 91 पॉजिटिव मरीजों का और हुआ इजाफा इंदौर : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार मिलना शासन- प्रशासन की चिंता को बढ़ा रहा […]
October 6, 2021 देपालपुर में फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट और दस प्लास्टिक प्रबन्धन इकाइयों का लोकार्पण
इंदौर : स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)फेज-2 का एक प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2025 तक गांवों में […]
November 4, 2020 उपचुनाव में बम्पर वोटिंग ने उड़ाई कांग्रेस- बीजेपी की नींद, औसत 69.93 फीसदी रहा मतदान
भोपाल : मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण […]