भोपाल : मप्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं जून तक टल गई हैं। वहीं
8वीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद रखे जाएंगे। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने सरकार के इस निर्णय का एलान किया।
उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए समय का बंधन समाप्त कर दिया गया है। नवाेदय को छोड़कर प्रदेश के सभी सरकारी हॉस्टल बंद किए जाएंगे।
1 से 8वीं के छात्रों को दिया जाएगा जनरल प्रमोशन।
शिक्षा मंत्री के मुताबिक मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार कक्षा पहली से लेकर 8वीं तक के छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर जनरल प्रमोशन दिया जाएगा।
छात्रों की जिंदगी खतरे में नहीं डाल सकते।
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाला जा सकता। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं यथावत।
मंत्री इंदर सिंह परमार के अनुसार 17 अप्रैल से होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया गया है। छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाएं अपनी सुविधा के अनुसार 15 मई तक दे सकेंगे।
Related Posts
July 30, 2020 जॉब दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज इंदौर : प्रायः यह देखने मे आ रहा है कि ठगी करने वाले तत्व लुभावने प्रलोभन देकर लोगों के […]
September 13, 2022 ओल्ड पलासिया स्थित नवनिर्मित व्यावसायिक इमारत के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बिना कार्यपूर्णता, अधिभोग प्रमाण पत्र एवं फायर एनओसी के ही भवन को अनाधिकृत रूप से […]
February 19, 2022 उमेश शर्मा के तीखे तेवरों ने दिए संकेत, बीजेपी में खदबदा रहा है असंतोष का लावा
इंदौर : ऊपर से देखने में सत्तारूढ़ बीजेपी में सबकुछ ठीक नजर आ रहा है पर अंदर ही अंदर […]
May 17, 2021 तीन दिन में 21 लोगों ने डोनेट किया प्लाज्मा
इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा की पहल पर इंदौर में प्रारंभ हुए प्लाज़्मा […]
September 14, 2021 त्योहारों से बढ़ाएं जीवन की आध्यात्मिक पूंजी
कोरोना त्रासदी ने जीवन के सत्य पक्ष को उजागर किया है कि शरीर नश्वर है और केवल ईश्वर ही […]
April 13, 2021 फल, सब्जी, किराना दुकानें अब शाम 4 बजे तक खुली रह सकेंगी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा इंदौर जिले में कोरोना के मद्देनजर […]
November 1, 2022 मप्र के दो क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल
इंदौर : मध्य प्रदेश के दो क्रिकेटरों का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। इंदौर […]