ग्वालियर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर में अनूठा अंदाज नजर आया।उन्होंने रास्ते में कुम्हार को देखकर काफिला रुकवाया, कुम्हार के साथ बैठकर चाक चलाया और दीपक व मिट्टी के बर्तन बनाए। सिंधिया के इस अंदाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।उन्होंने शहर में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। एक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सिंधिया की नजर एक कुम्हार पर पड़ी जो चाक चलाकर दीपक और मिट्टी के बर्तन बना रहा था। वे उसके पास पहुंचे और वहां बैठ गए।
सिंधिया ने चाक चलाया तो लोगों ने बनाए वीडियो।
सिंधिया ने कुम्हार को एकतरफ बैठाकर खुद उसकी जगह पर बैठ गए और चाक चलाने लगे। कुम्हार उन्हें गाइड करता रहा। सिंधिया के इस अंदाज को देखकर लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने दोनों हाथों से दीपक और मिट्टी के बर्तन बनाए। सिंधिया ने कुम्हार की कुशलक्षेम पूछी और वहां से रवाना हो गए। उनकी यह सहजता चर्चा का विषय बनीं रही।
Related Posts
December 23, 2019 सर्पदंश से पीड़ित लोगों की जान बचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे डॉ. खटोड़ इंदौर : उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील सर्पदंश चिकित्सा के मामले में देशभर में पहचानी जाने […]
April 13, 2021 पूर्व मंत्री पीसी शर्मा व समर्थकों पर दर्ज हुई एफआईआर
भोपाल : सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा औऱ उनके करीबी पूर्व […]
February 6, 2019 दाल मिलों के लिए उपयोगी अत्याधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी 8 फरवरी से इंदौर: ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के बैनर तले तीन दिनी प्रदर्शनी का आयोजन 8 से 10 फरवरी […]
January 5, 2021 भोपाल में खोला जा रहा एपिडा का क्षेत्रीय कार्यालय, कृषि उत्पादों के निर्यात में बनेगा किसानों का मददगार
इंदौर : किसानों को उनकी उपज के प्रोसेसिंग, निर्यात और मार्केटिंग संबंधी जानकारी व […]
March 16, 2020 नाराज राज्यपाल ने 17 मार्च को हर हाल में बहुमत साबित करने का सीएम कमलनाथ को दिया आदेश भोपाल : ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 22 विधायकों द्वारा विधायक पद से इस्तीफा देने के […]
March 11, 2021 12 मार्च से जिला स्तर पर मनाया जाएगा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’
इंदौर : भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत की आजादी के 75 वर्ष को समारोहपूर्वक […]
February 1, 2025 राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत इंदौर पहुंचा पूर्वांचल के युवाओं का दल
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, इंदौर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से कराया […]