यात्री सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, तमाम लंबित रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की।
इंदौर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के बतौर विकसित करने की कही बात।
इंदौर : रविवार को इंदौर प्रवास पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे एक से छह तक सभी प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। डीआरएम रजनीश कुमार, सांसद शंकर लालवानी, सांसद राज्यसभा कविता पाटीदार और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डीआरएम व अन्य अधिकारियों से इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना की जानकारी ली, वहीं उज्जैन – देवास – इंदौर ट्रैक के दोहरीकरण, इंदौर – दाहोद परियोजना और महू – सनावद गेज परिवर्तन के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की प्रगति की रिपोर्ट दिल्ली भेजने और कार्य में गति लाने के भी निर्देश दिए।
रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का यह दौरा आकस्मिक था। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की और इंदौर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जितने भी प्रोजेक्ट्स लंबित हैं, उनमें तेजी लाई जाएगी।
Related Posts
April 18, 2025 मेरे जन्मदिवस पर बैनर – पोस्टर लगाने की बजाए गौशलाओं में करें दान..
मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से की अपील।
30 अप्रैल को है मंत्री […]
July 27, 2022 रिश्वत मांगने के आरोप में एमआईजी थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस के ट्रैप में फंसे एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मियों और उनको […]
November 19, 2021 अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के उन्नयन के लिए सरकार देगी 25 लाख, पुस्तकालय के हीरक जयंती समारोह में स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री ने किया ऐलान
इंदौर : "शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय जैसी ऐतिहासिक धरोहर को विकसित करने और […]
March 8, 2022 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की फील्ड रिपोर्टिंग में नाज़ ने बनाया ऊंचा मुकाम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष।
नब्बे के दशक तक देश, प्रदेश और शहर में मीडिया के […]
May 26, 2020 प्रवासी मजदूरों को लेकर दिया सिंधिया का बयान गैर जिम्मेदाराना- कांग्रेस इंदौर : प्रदेश में सुशासन से चल रही कांग्रेस सरकार को अपने समर्थक विधायकों की मदद से […]
July 8, 2020 दिल्ली से तय हुए सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभाग..? भोपाल : मप्र में नए मंत्रियों को विभागों का वितरण बुधवार शाम तक होने की संभावना है। […]
August 6, 2020 इस वर्ष नहीं होगी सीईटी, विभिन्न पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश इंदौर : CET-2020 के सम्बन्ध में बुधवार 5 अगस्त को कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की […]