भोपाल: सीएम पद की शपथ लेते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। सीएम के बतौर अपनी पहली प्रेस वार्ता में खुद कमलनाथ ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी और सहकारी बैंकों से 31 मार्च 2018 के पहले लिया गया 2 लाख तक का कर्ज माफ किया गया है। सीएम कमलनाथ ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हीं निवेशकों को दिया जाएगा जो मप्र के युवाओं को 70% रोजगार देंगे। कमलनाथ ने कन्या विवाह की राशि बढ़ाकर 51 हजार करने का ऐलान किया। इसी के साथ 4 नए गारमेंट पार्क विकसित करने की भी बात कही।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में प्रदेश के किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था। राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। सीएम बनते ही कमलनाथ ने ये वादा निभाया।
किसानों ने नही भरी कर्ज की किश्तें
कांग्रेस की किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा ही उसे सत्ता दिलाने में मददगार बनी। किसानों ने सरकार बनते ही 10 दिनों में कर्ज माफी के वादे पर भरोसा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।यही नहीं सरकारी और सहकारी बैंकों से लिये कर्ज की किश्तें चुकाना भी उन्होंने बंद कर दिया था। किसान अपनी फसल भी बेचने के लिए मंडी में नहीं ला रहे थे। उन्हें ये भय सता रहा था कि खाते में पैसा जमा होने पर कहीं बैंक लोन की किश्तें न काट ले।
Related Posts
May 24, 2023 युवती को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ युवती को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण करने […]
November 18, 2024 पत्रकार श्रीमाल की साहसिक पहल से आग में झुलसने से बची महिला
महिला के कपड़ों में लगी आग को सुझबुझ से बुझाया।
इंदौर : दीपोत्सव के एक कार्यक्रम के […]
November 5, 2021 गीता बिंदल पारमार्थिक न्यास ने झुग्गी बस्ती के बच्चों को भेंट किए उपहार
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी […]
October 6, 2020 पार्षद कंचन गिदवानी के प्रयासों से वार्ड 66 की बैकलेन की बदली सूरत
इंदौर : स्वच्छता का पंच लगाने की ओर अग्रसर इंदौर नगर निगम इस बार बैकलेन की साफ सफाई और […]
December 7, 2022 दत्त जयंती पर राजेंद्र नगर क्षेत्र में भक्तिमय उल्लास के साथ निकली पालकी यात्रा
इंदौर : दत्त जयंती के अवसर पर बुधवार को राजेंद्र नगर क्षेत्र में दत्त भक्तों में अपूर्व […]
April 17, 2021 कोरोना का कहर जारी, 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिल रहे नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण की ताजा लहर आम लोगों का जीना मुश्किल किए हुए है। संक्रमितों की […]
December 26, 2021 भागवत कथा सुनने का सुफल अवश्य मिलता है- मंजूषा भागे
इंदौर : भागवत कथा सुनने आप स्वेच्छा से जाएं अथवा किसी के कहने से, अनिच्छा से किंतु […]