इंदौर : राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नगर आगमन पर लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. अदिति सिंघल ने उनसे भेंट की। डॉ. अदिति ने सोसायटी के सेवा प्रकल्पों, विशेषकर कोरोना काल में किए गए मैदानी कार्यों का विवरण एक पुस्तिका के रूप में गृहमंत्री मिश्रा को भेंट किया। डॉ. मिश्रा ने सोसायटी के सेवा कार्यों की खुले मन से सराहना करते हुए कहा कि मुसीबत के समय जरूरतमंद बंधुओं की आंखों के आंसू पोंछना किसी पुण्य और तीर्थ से कम नहीं है। इस तरह के प्रकल्प निरंतर चलते रहना चाहिए। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, रूद्राक्ष गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इंविप्रा के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार सहित अनेक धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related Posts
May 10, 2020 12 मई से शुरू होगा यात्री ट्रेनों का संचालन, ऑनलाइन होगी टिकट बुकिंग नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने 12 मई से चरणबद्ध ढंग से यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू करने […]
November 15, 2022 जनजातीय हस्तकला और हस्तशिल्प उत्पादों से सजे आदि महोत्सव का शुभारंभ
देशभर से आए आदिवासी समूहों ने लगाए हैं विभिन्न उत्पादों के स्टॉल।
ढक्कन वाला कुआ, […]
May 6, 2020 कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जांच में 95 फीसदी सैम्पल पाए गए निगेटिव…! इंदौर : टेस्टिंग के जो आंकड़े इंदौर में प्रतिदिन सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है […]
March 24, 2019 भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, सुमित्रा महाजन पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल विभिन्न कसौटियों पर परखते हुए उम्मीदवारों का […]
April 11, 2022 उत्पात मचाने वाले आतताइयों को कड़ा जवाब मिलेगा- शर्मा
भोपाल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खरगौन में हुई हिंसा बेहद दुर्भाग्यजनक बताया […]
January 3, 2024 प्रयागराज एक्सप्रेस को किया गया रिशेड्यूल
इंदौर : उत्तर भारत में छा रहा घना कोहरा रेल यातायात में भी बाधक बन रहा है। कई ट्रेनें […]
March 11, 2022 ‘द कश्मीर फाइल्स’ के जरिए लोगों ने महसूस किया कश्मीरी पंडितों का दर्द
इंदौर : कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का […]