इंदौर : कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत इंदौर में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली जिला अस्पताल की महिला कर्मचारी आशा पंवार का पूरा परिवार उनके साथ था।
बेटे, बेटी, दामाद और नाती, नातिन भी इस पल के साक्षी बनने एम वाय अस्पताल पहुंचे थे। बेटे- बेटियों का कहना था कि उनके लिए यह गर्व का पल है। उनकी मां ने सबसे पहले टीका लगवाकर लोगों को प्रेरित किया है कि वे टीकाकरण के लिए आगे आए।
टीका लगवाने को लेकर कोई भय नहीं था।
टीका लगवाने के आधे घंटे बाद टीकाकरण केंद्र से बाहर आई आशा पंवार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि कोरोना काल में संक्रमित मरीजों की सेवा में उन्हें कभी डर नहीं लगा। जब वैक्सीन लगवाने की बारी आई तब भी उन्होंने स्वीकृति देने में एक पल की भी देरी नहीं की। आशा पंवार ने कहा कि सबसे पहले टीका लगवाने के मौके को वे गंवाना नहीं चाहती थीं।
टीकाकरण के बाद नहीं हुई कोई परेशानी।
आशाजी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद उन्हें आधे घंटे तक डॉक्टरों ने निगरानी में रखा। इस दौरान किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई। वे बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हैल्थवर्कर्स हों या आम लोग, किसी को भी वैक्सीन लगवाने से घबराना नहीं चाहिए।
Related Posts
October 10, 2024 भारत के अनमोल रत्न, मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन
मुंबई: देश के जाने - माने औद्योगिक समूह 'टाटा’ के सर्वेसर्वा और लाखों लोगों के […]
March 6, 2017 कुलदेवी का आशिर्बाद लेने जन्मदिन पर ग्रह ग्राम जैत पहुचे मुख्यमंत्री
जन्मदिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 6 बजे अपने ग्रह ग्राम जैत […]
September 27, 2020 शर्मनाक : भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो अधिकारियों ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, रेलवे ने किया निलम्बित..!
भोपाल : मप्र की राजधानी भोपाल में दो रेल अधिकारियों द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की […]
July 12, 2021 केवल टँकीयों के भरने व मेन्टेनेन्स का काम दिया है ठेके पर, जल वितरण निगम ही करेगा- अपर आयुक्त
इंदौर : शहर की 112 नर्मदा टंकियों का मेंटेनेंस कार्य रामकी और एलएनटी कंपनियों को दिए […]
June 22, 2020 कोरोना संक्रमण के फिर बढ़ रहे मामले, तीन फीसदी से ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा..! इंदौर : कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। अब तक टेस्टिंग के तीन फीसदी से कम मामले […]
October 22, 2023 गठिया रोग के उपचार में डाइटीशियन, डेंटिस्ट और सायकेट्रिस्ट की भी होती है अहम भूमिका
विश्व गठिया रोग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजितकार्यक्रम में गठिया के तमाम पहलुओं पर […]
January 24, 2025 जूनियर बिलियर्ड्स का राष्ट्रीय खिताब महाराष्ट्र के सुमेर मांगो ने जीता
इंदौर : भारतीय बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एवं […]