समाज के विकास के लिए सक्रिय रहें – तनखा।
इंदौर : शहर के अधिवक्ताओं ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा और कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला का स्वागत किया।
अधिवक्ता सौरभ मिश्रा एवं जय हार्डिया द्वारा पंजाब अरोडवंशीय धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तनखा खास तौर पर इंदौर आए थे। कार्यक्रम में वकीलों ने लगातार दूसरी बार राज्यसभा का सदस्य चुने जाने पर तनखा का स्वागत किया। कांग्रेस के प्रत्याशी शुक्ला चुनाव मैदान में हैं इसलिए उनका भी स्वागत करते हुए वकीलों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
समाज को विकास की राह पर ले जाने में वकीलों की बड़ी भूमिका।
इस मौके पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए विवेक तनखा ने कहा कि इंदौर पहला ऐसा शहर है जहां वकीलों द्वारा मेरा स्वागत किया जा रहा है । मैं इस स्वागत के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं । हमें समाज को प्रगति और विकास की राह पर ले जाने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करना चाहिए।
सेवा मेरे जीवन का उद्देश्य।
इस अवसर पर शुक्ला ने कहा कि सेवा मेरे जीवन का उद्देश्य है । कोरोना के संक्रमण काल में मैंने यह बताया है की सेवा किस तरह से की जाती है। सेवा करने के लिए हमें अपनी जान की भी परवाह नहीं करना चाहिए ।
Related Posts
October 24, 2020 अमेरिका में कोरोना ने फिर फैलाई दहशत, एक दिन में मिले 80 हजार नए संक्रमित मामले…!
नई दिल्ली : अमेरिका में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लौट आई है और इसने लोगों को फिर से […]
September 25, 2020 बीस फीसदी के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट, 7 मरीजों की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को संक्रमितों का ग्रोथ […]
September 30, 2021 तीन बार व रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण किए धराशायी
माफिया विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को अवैध निर्माण करने और अवैध रूप से शराब बेचने पर 3 […]
April 26, 2021 देश भर में जिला स्तर पर पीएम केयर्स फंड से स्थापित होंगे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स
नई दिल्ली : अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश पर पीएम […]
October 19, 2019 दो दिवसीय रंगोली स्पर्धा 24 अक्टूबर से इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर, आध्यात्मिक साधना मंडल एवं तरुण मंच द्वारा दिवाली […]
February 19, 2019 संघ प्रमुख का स्वयंसेवकों के साथ होगा संवाद इंदौर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को इंदौर आए। वे यहां तीन दिन रुककर मालवा- निमाड़ […]
April 8, 2020 40 हजार घरों तक पहुंचाया राशन- निगमायुक्त इंदौर : निगम आयुक्त आशीष सिंह ने दावा किया है कि विगत तीन दिनों में 40 हजार से भी अधिक […]