इंदौर : महापौर एवं आईसीटीएसएल चेयरमैन पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को शहरवासियों को सर्वसुविधा युक्त डिजिटल बस स्टॉप्स की अनोखी सौगात दी। उन्होंने कलेक्टर चौराहा पर निर्मित नए डिजिटल बस स्टॉप्स का फीता काटकर लोकार्पण किया। विभिन्न स्थानों पर बने ऐसे ही अन्य अत्याधुनिक बस स्टॉप्स को भी उन्होंने लोकार्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “क्लीन और डिजिटल इंदौर” अब सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरती हकीकत है।
नए बस स्टॉप्स को आधुनिक तकनीक से युक्त बनाते हुए नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। लगभग 200 से अधिक बस स्टॉप्स को विकसित किया जा रहा है।
नए बस स्टॉप्स में ये होंगी विशेषताएं।
महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे जिनकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
बसों के रीयल टाइम आने-जाने की डिजिटल जानकारी डिस्प्ले पर उपलब्ध होगी।
यात्रियों के लिए बैठने की आरामदायक व्यवस्था।
मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स।
स्वच्छता,और डिजिटलीकरण का संयोजन।
महापौर ने कहा कि नए अत्याधुनिक बस स्टॉप से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि ये बस स्टॉप डिजिटलाइजेशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाएंगे।
कलेक्टर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद कंचन गिदवानी, रूपाली पेंढारकर, महेश बसवाल, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, एआईसीटीएसएल के सीईओ दिव्यांक सिंह और जनसंपर्क अधिकारी माला ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
September 18, 2021 महिला स्व. सहायता समूहों को जल्द मिलेगी पोषण आहार तैयार करने की जिम्मेदारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
भोपाल : महिला स्व-सहायता समूहों से पोषण आहार तैयार कराने की सरकार की तैयारी फिर चर्चा […]
June 10, 2021 कोरोना को हराने के करीब पहुंचा इंदौर, सवा फ़ीसदी रह गई संक्रमण दर, मौतों के आंकड़ों में भी आई खासी गिरावट
इंदौर : कोरोना को हराने की दिशा में इंदौर लगातार आगे कदम बढ़ा रहा है। हर आने वाले दिन के […]
May 3, 2025 वेटिंग टिकट पर स्लीपर व एसी कोच में नहीं कर सकेंगे यात्रा
रेलवे ने एक मई से नियमों में किया बदलाव।
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने 1 मई 2025 से […]
December 26, 2020 लव जिहाद के खिलाफ विधेयक को शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी, 10 साल तक की सजा और 50 हजार का लगेगा जुर्माना
इंदौर : शिवराज कैबिनेट ने लव जिहाद के खिलाफ कठोर प्रावधानों वाले 'मप्र धर्म स्वातंत्र्य […]
November 6, 2019 जिला अभियोजन कार्यालय में स्थापित होगी ‘विटनेस हेल्प डेस्क’ इंदौर : जिला लोक अभियोजन कार्यालय इंदौर में पदस्थ अभियोजन अधिकारियों की बैठक पुलिस […]
March 15, 2025 बेटमा में ड्यूटी पर तैनात टीआई संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन
शोकस्वरूप शनिवार को होनेवाला पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त।
इंदौर : शुक्रवार को […]
July 2, 2022 मेरे महापौर रहते इंदौर को मिला श्रेष्ठ रहने लायक शहर का तमगा – मोघे
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने शुक्रवार […]