इंदौर के बड़ी ग्वालटोली में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, 9 घायल

  
Last Updated:  October 25, 2022 " 11:51 pm"

इंदौर : दीपावली की रात जब पूरा शहर खुशियां मना और बांट रहा था, बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मृतक पेशे से केबल ऑपरेटर था। वह भाई की लड़ाई में बीच-बचाव करने पहुंचा था, उसी दौरान दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित कुल 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाने पर वहां भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

खूनी संघर्ष में बदला विवाद, एक की हत्या, कई घायल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ी ग्वालटोली में दिवाली की रात रणवीर नामक व्यक्ति अपने पड़ोसी अशोक, महेश के घर बधाई देने पहुंचा। बात – बात में दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा होने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। रणवीर के भाई जगवीर को झगड़े की बात पता चली तो वह भी मौके पर पहुंच गया। झगड़े के दौरान
विवाद इतना बढ़ा कि अशोक व महेश के परिवार ने पहले रणवीर के पर हमला किया और उसे चोट पहुंचाई। इसके बाद जगवीर के सीने में चाकू घोंप दिया। रणवीर-जगवीर के परिवार के लोग इसके बाद हमलावर पक्ष से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए। इसके बाद एम वाय अस्पताल में भी दोनों पक्ष भिड़ गए। गंभीर रूप से घायल जगवीर ने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एम वाय अस्पताल और बड़ी ग्वालटोली में दो थानों के पुलिस बल ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। घायलों में ज्यादातर पीड़ित पक्ष के लोग हैं। आरोपी पक्ष के दो लोगों को चोटें आई हैं।

कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने इस मामले में हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में अशोक, महेश, बब्बू और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है। तीन से अधिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *