महू। सोनवाय गांव की आम्रपाली कॉलोनी में रविवार तड़के एक मकान पर नकाबपोश डकैतों ने हमला बोल दिया। डकैत करीब दस की संख्या में थे जिन्होंने घर वालों के गले पर चाकू रखकर घर में रखी नकदी और महिलाओं के जेवर उतार लिए। इस दौरान एक महिला को सरिए से पीटा भी। वारदात में करीब 8 लाख रुपए कीमत का सामान लूटा गया। जिस जगह पर ये वारदात हुई, वह आईआईएम इंदौर से केवल आधा किलोमीटर ही दूर है।
रविवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे पोलोग्राउंड में एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले लोकेंद्र यादव के घर पर करीब दस नकाबपोश डकैत घुस आए। गेट में लगी चेन तोड़कर डकैत अंदर आए और इसके बाद घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। यहां लोकेंद्र और उनकी काकी शिववती सो रही थीं, जो दरवाजा तोड़ने की आवाज से घबराकर उठ गए। डकैतों ने इस दौरान लोकेंद्र के साथ मारपीट की जिन्हें काकी शिववती ने रोका। इस पर इन्होंने महिला के सिर पर सरिया से वार कर दिया। घायल महिला ने एक डकैत की उंगली भी मुंह से काट दी, लेकिन लगातार गिरते खून से फिर वह बेसुध हो गई।
Related Posts
August 2, 2022 तुलसी नगर को वैध कराना पहली प्राथमिकता – पार्षद संगीता जोशी
इंदौर : तुलसी नगर में रोड, बिजली, सड़क सहित सभी आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए निगम […]
March 8, 2022 वुमन्स प्रेस क्लब ने विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को शक्ति अवार्ड से नवाजा
इंदौर : वुमंस प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्धारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 […]
December 23, 2021 बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम शिवराज ने मप्र में नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान
भोपाल : मप्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में पुनः बढ़ोतरी होते देख मुख्यमंत्री शिवराज […]
October 15, 2019 करोड़ों की काली कमाई के आसामी निकले सहायक आबकारी आयुक्त खरे इंदौर : सहायक आबकारी आयुक्त आलोक कुमार खरे के विभिन्न शहरों में स्थित ठिकानों पर […]
February 1, 2019 विपक्ष को चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर करेगा ये बजट इंदौर: मोदी सरकार का आखरी बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रभारी […]
September 23, 2017 NDTV की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे अजय सिंह, रॉय दंपत्ति को मिलेंगे 100 करोड़ नकद पिछले कुछ दिनों पहले जब एनडीटीवी के मार्केट शेयर्स मे अचानक वृद्धि देखी गई थी, तो ये […]
May 5, 2017 शिवपाल ने बनाई नई पार्टी,मुलायम बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा में लंबे समय से जारी घमासान के बीच आखिरकार शिवपाल यादव ने आज नई पार्टी बनाने का ऐलान […]