नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में करीब 30 फीसदी ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। गडकरी ने शनिवार को यहां ‘स्मार्ट इंडिया हेकाथन-2017’ के फाइनल में कहा, ‘अब से देश में ई-गवर्नेंस के तहत ड्राइविंग लाइसेंसों का इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण किया जाएगा।
शुक्रवार को ही केंद्रीय कैबिनेट ने मोटर व्हीकल एक्ट-2016 में कई और संशोधनों को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, ‘क्षेत्रीय परिवहन दफ्तरों (आरटीओ) के लिए भी तीन दिन के अंदर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना अनिवार्य किया जाएगा। ऐसा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित डेटा एक जगह रहेगा और एक जगह फेल होने वाला कहीं और फर्जी लाइसेंस नहीं बनवा सकेगा। अब कोई भी बिना ड्राइविंग टेस्ट दिए ड्राइविंग लाइसेंस नहीं ले सकेगा। देश भर में 28 ड्राइविंग परीक्षण केंद्र खोल दिए गए हैं और जल्द ही 2 हजार केंद्र और खोले जाएंगे।’
सिग्नलों पर लगेंगे कैमरे…
गडकरी ने यह भी कहा कि, ट्रैफिक सिग्नलों पर कैमरा लगाए जाएंगे जो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वहां उपस्थिति की जरूरत का काम करेगा। देश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत के 50 फीसदी मामलों के लिए उन्होंने सड़क इंजीनियरों को जिम्मेदार ठहराया। इंजीनियरों द्वारा सड़क का गलत डिजाइन वास्तव में एक चिंता का विषय है।
Related Posts
November 3, 2021 नरक चतुर्दशी पर पूर्वजों और शहीदों के लिए मुक्तिधामों पर बनाई गई रंगोली, किया गया दीपदान
इंदौर : संस्था ”आनंद गोष्ठी” के बैनर तले प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नरक चतुर्दशी पर […]
June 13, 2021 दिग्विजय सिंह की संदिग्ध गतिविधियों की एनआइए से कराए जांच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर की मांग
इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह द्वारा एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ क्लब हाउस […]
February 15, 2021 सायक्लोथान- 2021 को लेकर प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह, विजयवर्गीय ने भी चलाई सायकिल
इंदौर : इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से […]
June 11, 2021 श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को सौंपी कप्तानी
मुम्बई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जुलाई के महीने में होने वाले श्रीलंका […]
August 30, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण में महाजन की उपेक्षा से समर्थक नाराज इंदौर : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा […]
July 11, 2023 प्रियाणी वाणी पंडित का नया वीडियो सॉन्ग यू ट्यूब पर रिलीज
इंदौर : इंदौर से मुंबई जाकर फिल्म संगीत जगत में जिन गायिकाओं ने शहर का नाम रोशन किया […]
August 2, 2022 महाकाल मंदिर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन – पूजन हेतु उमड़े श्रद्धालु
वर्ष में एक बार नागपंचमी पर्व की मध्यरात्रि 12 बजे पट खुले।
उज्जै्न : श्री […]