इंदौर : गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान शहर के सफाई कर्मियों से मिलने राजमोहल्ला पहुंचे। उन्होंने स्वच्छता योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने इंदौर को लगातार पांचवी बार स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत के लिए आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छता में इंदौर के लगातार नम्बर वन बनने का श्रेय सफाई मित्रों व जनता को।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से इंदौर लगातार स्वच्छता में नम्बर वन रहकर सफलता की पायदान चढ़ रहा है। इस सफलता में शहर के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व के साथ-साथ सफाई कर्मियों के दृढ़ संकल्प की महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर के नागरिकों का अनुशासन अतुलनीय है। उन्होंने शहर वासियों और सफाई कर्मियों को स्वच्छता में पुन: नंबर वन आने पर बधाई दी और कहा कि इस शहर की जनता के स्नेह और प्रेम के कारण ही, इंदौर लगातार सफलता की उचांईयां छू रहा है।
भावुक हो गई सफाई कर्मी।
इस अवसर पर उपस्थित सफाई कर्मी मंत्री डॉ. मिश्रा से सौजन्य भेंट कर भावुक हो उठीं और उन्होंने मंत्री डॉ. मिश्रा को मिठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया।
Related Posts
May 24, 2023 1947 में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक सेगोल नए संसद भवन में होगा स्थापित
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नवनिर्मित भवन का 28 मई को उद्घघाटन करने […]
April 27, 2025 दिल्ली मेट्रो ने शहीदों के चित्रों से सजाई एक स्टेशन की दीवार
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने परमवीर चक्र विजेता सभी वीर सैनिकों और […]
April 30, 2021 माधव सृष्टि कोविड केअर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन, 108 बिस्तरों का बनेगा अस्पताल
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि कोविड केयर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन […]
December 18, 2020 बेटी ही निकली कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर माता- पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने लिया गिरफ्त में
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मिणी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया […]
June 20, 2022 विजयवर्गीय, मेंदोला के घर पहुंचे संजय शुक्ला, मिला आशीर्वाद और शुभकामनाएं
पानी का गिलास लेकर बालिका कर रही थी शुक्ला का इंतजार।
क्षेत्र क्रमांक 2 के जनसंपर्क […]
September 3, 2023 शिशुओं के लिए वरदान साबित होगा श्री अरबिंदो का ‘कोमल स्पर्श’
"न्यू बॉर्न स्क्रीनिंग प्रोग्राम" के उद्घाटन के मौके पर कलेक्टर डॉ.इलैय्याराजा टी.का […]
March 11, 2023 लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर संभागायुक्त ने दिए दिशा – निर्देश
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध […]