इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मनरेगा समिति की राष्ट्रीय सदस्य अंजू माखीजा और महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि जिस तरह कांग्रेस के नेता लगातार बेटियों व मातृशक्ति के लिये अपमानजनक बाते कह रहे हैं, वह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन्द्र सरकार पर पुत्र पैदा करने के चक्कर में पांच पुत्री पैदा करने का ट्वीट किया जो देश की बेटियों के लिये घोर अपमानजनक है। कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से ही महिला विरोधी रही है।
इसी तरह विदिशा के कांग्रेसी विधायक शशांक भार्गव द्वारा भी केन्द्रीय महिला नेत्रियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई, जो उनकी मानसिकता को बताती है।
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मातृशक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें पुरूष के बराबर दर्जा दिया। रखा। हमारे प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री बेटी बचाओं बेटी पढाओं की सोच के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की, महिलाओं के प्रति संकीर्ण सोच बताती है कि वे मातृशक्ति का कैसा आदर करते हैं।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी व विधायक शशांक भार्गव के बयान कांग्रेस के महिलाओं के प्रति मान, सम्मान व भावनाओं को प्रकट करते हैं। कांग्रेस का चरित्र ही महिलाओं को नीचा दिखाने का रहा है। श्रीमती माखीजा और भोजे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि वे बेटियों और महिलाओं के प्रति घटिया सोच रखने वाले कांग्रेस के दोनों विधायकों से तुरंत इस्तीफा ले।
महिला विरोधी रही है कांग्रेस की मानसिकता- बीजेपी महिला मोर्चा
Last Updated: June 27, 2020 " 07:56 am"
Facebook Comments









