इंदौर के विकास को नए आयाम देंगे प्रबुद्धजनों के सुझाव- शर्मा

  
Last Updated:  March 8, 2021 " 04:52 am"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर प्रवास के दौरान प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर के विकास के लिए सरकार अपना काम करती है लेकिन शहर के आप सभी प्रबुद्धजन, जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में निपुण हैं, का शहर के विकास में बड़ा योगदान होता है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में इंदौर का अपना अलग स्थान है। इसका श्रेय यहां के प्रबुद्ध वर्ग को है। श्री शर्मा ने आने वाले समय में शहर के विकास को गति देने के लिए सभी प्रबुद्धजनों के सुझाव आमंत्रित किए। जब शहर के विकास के लिए हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भूमिका निभाते हैं तो परिणाम अच्छा आता है। मेरा इंदौर 20 वर्ष पहले कैसा था ? 10 वर्ष पहले कैसा था? 5 वर्ष पहले कैसा था? आज वह कैसा है? यह सब सरकार के साथ जनता की
जागरूकता से संभव हुआ है।
जो हुआ वह अच्छा हुआ, और आगे जो होगा और अच्छा होगा।

इंदौर के विकास को नए आयाम देंगे प्रबुद्ध जनों के सुझाव।

वीडी शर्मा ने कहा कि इंदौर के विकास को नए आयाम देने में प्रबुद्ध वर्ग के सुझाव और सहभागिता जरूरी है।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी और भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी अपने विचार रखे।
मंच पर कृष्णमुरारी मोघे, हितानंद शर्मा, तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, जीतू जिराती, कविता पाटीदार, सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, रचना गुप्ता, राजेश अग्रवाल, चंद्रकुमार मखीजा मौजूद थे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बात को प्रबुद्ध जनों के साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर भी उपस्थित थे। प्रबुद्धजनों के ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को शहर के विकास के लिए, शहर को सुंदर बनाने के लिए कई सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन दिव्या गुप्ता और दीपक जैन टीनू ने किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *