देपालपुर में सबसे अधिक 13.51 और इंदौर तीन में सबसे कम 1.45 प्रतिशत मतदान।
इंदौर : मप्र में नई सरकार चुनने के लिए मतदान का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। मौसम में भले ही ठंडक घुली हो पर चुनावी पारा शिखर पर है। हालांकि पहले दो घंटे में जिले में औसत 6.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। निष्पक्ष और निर्विघ्न मतदान संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। अभी तक जिले में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
पहले दो घंटे में साढ़े छह फीसदी मतदान।
इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कुल 2561 मतदान केंद्रों पर मॉकपोल के बाद सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। कुछ स्थानों पर मतदान के लिए कतारें भी लगी देखी गईं। हालांकि पहले दो घंटे में याने सुबह नौ बजे तक देपालपुर को छोड़कर अन्य सीटों पर मतदान का प्रतिशत कम रहा। देपालपुर में सबसे अधिक 13.51 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि विधानसभा तीन में सबसे कम करीब डेढ़ फीसदी ही वोट पड़े। इंदौर पांच में 8.48 प्रतिशत, महू में 7.97 प्रतिशत, राऊ में 7.38, इंदौर चार में 6.42, सांवेर में 6.38, इंदौर दो में 4.08,इंदौर एक में 2.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले दो घंटे में इंदौर जिले में औसत मतदान 6.52 प्रतिशत रहा। उम्मीद जताई जा रही है की मौसम ठंडा होने के चलते सुबह मतदान का प्रतिशत कम रहा, जैसे – जैसे दिन चढ़ेगा मतदान में भी तेजी आएगी।
Related Posts
September 27, 2020 नड्डा की नई कार्यकारिणी में भी राष्ट्रीय महासचिव बने कैलाश विजयवर्गीय, शिव और सिंधिया ने किया अभिनंदन
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी […]
February 10, 2021 15 फरवरी से प्रारंभ होगा ग्वालियर मेला, 50 फीसदी टैक्स में मिलेगी छूट
ग्वालियर : कोरोना का संकट झेल चुके हजारों कारोबारियों के लिए सात फरवरी को मुख्यमंत्री […]
October 3, 2021 देवस्थान बचाओ समिति ने निकाला पैदल मार्च, बड़ा गणपति को ज्ञापन सौंपकर की शासन- प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
इंदौर : शनिवार को "देवस्थान बचाओ समिति" के बैनर तले गोराकुंड चौराहा स्थित रामद्वारा […]
June 2, 2021 एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा भी रद्द, रिजल्ट के मापदंड तय करेगी मंत्रियों की समिति, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : पीएम मोदी के सीबीएसई 12 वी बोर्ड की एग्जाम रद्द किए जाने के बाद एमपी बोर्ड की […]
March 13, 2021 अगनेश्वर महादेव के दरबार में देर रात तक चलता रहा शिव आराधना का सिलसिला
इंदौर : महाशिवरात्रि पर सांध्य दैनिक अग्निबाण का परिसर भी शिवमय रहा। यहां विराजित […]
February 27, 2023 संभागायुक्त ने सात घंटे तक सुनी डूब प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं
नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेघा पाटकर और ग्रामीणों के साथ की मैराथन बैठक।
इंदौर : […]
August 1, 2024 जियो गेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नेक्स का इंटीग्रेशन किया
नई दिल्ली : भारत के अग्रणी गेमिंग प्लेटफॉर्म जियोगेम्स ने अपने जियोगेम्स ऐप और जियो […]