हादसे में भाजपा नेता व दो महिलाओं सहित तीन की मौत।
देवास के निवासी है तीनों मृतक।
इंदौर : बेटमा के पास इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के घाटाबिल्लौद बायपास पर एक अनियंत्रित कार औसरूद पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक देवास जिले के बताए गए हैं। मृतकों में एक भाजपा नेता भी शामिल है। ग्रामीणों से मिली हादसे की सूचना के बाद बेटमा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेटमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मृतकों के परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में मृत युवक की जेब से पुलिस को एक आधार कार्ड और विजिटिंग कार्ड मिला है, जिसमें भाजपा नेता विपिन सिंह ( पिंटू ठाकुर ) नगर संयोजक प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ देवास लिखा है। हादसे में मृत अन्य दो महिलाओं की जानकारी पुलिस जुटा रही है।
Related Posts
May 24, 2022 बार मामले में लापरवाही बरतने पर एक आबकारी अधिकारी निलंबित, दूसरा कार्यालय में अटैच
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने पिछले दिनों फोर फॉक्स बार के मामले में कार्रवाई की थी और […]
March 6, 2017 कुलदेवी का आशिर्बाद लेने जन्मदिन पर ग्रह ग्राम जैत पहुचे मुख्यमंत्री
जन्मदिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 6 बजे अपने ग्रह ग्राम जैत […]
June 11, 2020 हांगकांग है भारत को लेकर चीन के आक्रामक होने की वजह..? # कीर्ति कापसे #
हाल ही में चीन ने हांगकांग की फ़्रीडम ख़त्म करने के लिए अपनी संसद […]
May 8, 2022 आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 14 महिलाओं सहित 21 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ' वर्ल्ड मार्ट नेटवर्क' कंपनी की एजेंसी दिलवाने और आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर […]
January 18, 2022 चोरी, नकबजनी की वारदातें करने वाले चार आरोपी पकड़ाए, एक महिला भी शामिल
इंदौर : महिला सहित 04 शातिर अज्ञात नकबजन एवं चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ गए […]
August 4, 2021 शिवपुरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, कई गांव जलमग्न, राहत और बचाव में जुटे एनडीआरएफ व एसडीआरएफ
शिवपुरी : जिले में बारिश का कहर जारी है। मणिखेड़ा डेम ओवरफ्लाे हाेने पर रात काे आठ गेट […]
June 20, 2022 पुराने मामलों में दिए नोटिस के आयकर विभाग को बताना होंगे कारण
इंदौर : सीए ब्रांच एवं टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने आयकर से प्राप्त नोटिस विषय पर […]