कभी झमाझम तो कभी धीमी बारिश का जारी है सिलसिला।
जिले में सर्वाधिक पौने चार इंच से अधिक बारिश देपालपुर में।
इंदौर : इंदौर जिले में लंबे अंतराल के बाद बारिश का सिलसिला बुधवार से प्रारंभ हुआ जो पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर जारी है। जिले में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। जिले में शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए बीते 48 घंटे में पौने तीन इंच के लगभग औसत बारिश हो चुकी हैं। इस अवधि में सर्वाधिक पौने चार इंच से अधिक बारिश देपालपुर में दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 48 घंटे में इंदौर में 50.8 मिलीमीटर, महू में 47 मिलीमीटर,सांवेर में 92.6 मिलीमीटर,देपालपुर में 95.3 मिलीमीटर,गौतमपुरा में 57.4 मिलीमीटर तथा हातोद में 85 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस तरह जिले में इस दौरान 71.3 मिलीमीटर लगभग (पौने तीन इंच) औसत बारिश दर्ज की गई। इसे मिलाकर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 805.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 844.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी।
Related Posts
November 16, 2020 रागिनी और मेघा की रंगोलियों को मिली दर्शकों की सराहना
इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित जूनापीठा, कालानी नगर में दीपोत्सव के तहत बालिकाओं के लिए […]
June 3, 2025 ग्लोबल डिजिटल फोरम में भारत व इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे राजेश उदावत
एमआईसी सदस्य हैं राजेश उदावत।
इंदौर : नगर निगम में महापौर परिषद के सदस्य, योजना एवं […]
February 24, 2023 मेगा ब्लॉक खत्म,अब पुराने रूट से ही चलेंगी ट्रेनें
दोहरीकरण कार्य के चलते बीती 10 फरवरी को लिया गया था मेगा ब्लॉक।
परिवर्तित रूट से […]
February 17, 2021 रथ पर सवार होकर दर्शन देने निकले बाबा खाटू श्याम, भक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
इंदौर : मालवीय नगर स्थित श्री खाटू श्याम राम निराले हनुमान मंदिर एवं खाटू श्याम सेवक […]
January 30, 2024 स्क्रीन पर ज्यादा वक्त बिताने से बच्चों में भी बढ़ रहे दृष्टि दोष
इंदौर में संपन्न हुई तीसरी नेशनल ऑप्टोमेट्री कांफ्रेंस।
200 से अधिक दृष्टि दोष […]
April 22, 2021 कोरोना का कहर: 10 मौतों की पुष्टि, 1781 नए मिले संक्रमित
इंदौर : तमाम अव्यवस्थाओं, परेशानियों और समस्याओं के बीच कोरोना से जंग जारी है। कब तक […]
December 25, 2024 रामबाग स्थित निगम के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मामले को लोकायुक्त में ले जाएंगे चिंटू चौकसे
निगम संमेलन में उक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स एक संस्था को देने के प्रस्ताव पर जताई […]