इंदौर दुग्ध संघ द्वारा किसानों के दूध खरीदी भाव में लगातार चौथी बार वृद्धि।
इंदौर : दुग्ध उत्पादन लागत में एवं महंगाई में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए दुग्ध संघ संचालक मंडल द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में निर्णय लेते हुए दूध के खरीदी भाव में रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर 50 पैसे प्रति फैट की वृद्धि की गई है। इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त 2022 से 7 रुपये 70 पैसे प्रति फैट में दूध क्रय करने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश के दुग्ध संघों में किसानों को सर्वाधिक दूध खरीदी भाव इंदौर दुग्ध संघ ही दे रहा है। दुग्ध संघ अपनी दुग्ध सहकारी समितियों को लाभांश एवं बोनस का वितरण शीघ्र करने जा रहा है, जिसका आर्थिक लाभ दुग्ध प्रदायक किसानों को प्राप्त होगा। वर्तमान परिस्थिति में महंगाई को ध्यान में रखते उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दूध विक्रय भाव में किसी प्रकार बढ़ोत्री नही की गई है।
Related Posts
September 6, 2022 दुकान के सामने बैठने से मना करने पर फेरीवालों ने चाकू से किया हमला, एक घायल
आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया आक्रोश।
इंदौर : राजवाड़ा क्षेत्र में पथ […]
May 24, 2023 बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज का रक्तदान शिविर 28 मई को
इंदौर : महेश नवमी महोत्सव के तहत श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज द्वारा स्व. […]
January 28, 2023 तरुण जत्रा में लजीज मराठी व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग
दशहरा मैदान में चल रही है स्वाद और मनोरंजन की तरुण जत्रा।
इंदौर : दशहरा मैदान में चल […]
November 3, 2017 घंटे बंद रहने के बाद फिर शुरू हुआ WhatsApp, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान मैसेजिंग ऐप WhatsApp शुक्रवार दोपहर अचानक घंटे से ज्यादा समय के लिए क्रैश हो गया। भारत […]
August 18, 2020 कम हुए संक्रमण के मामले पर सात फीसदी के ऊपर रहा ग्रोथ रेट.. इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी अभी भी बरकरार है। हालांकि सोमवार को टेस्टिंग कम होने […]
February 12, 2025 राष्ट्रीय खेलों में मप्र के खिलाड़ियों ने जीते कुल 62 पदक
नेशनल गेम्स के विजेताओं को एमपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला ने किया […]
January 3, 2018 तीन तलाक के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाली महिला इशरत जहां भाजपा में शामिल कोलकाता, 01 जनवरी ।तीन तलाक मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां भाजपा में शामिल […]