इंदौर : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार मिलना शासन- प्रशासन की चिंता को बढ़ा रहा है। शनिवार को देर रात सीएमएचओ कार्यालय ने दिनभर की रिपोर्ट जारी की। उसके मुताबिक कुल 441 सैम्पल्स की जांच की गई। इनमें से 350 निगेटिव पाए गए, जबकि 91 पॉजिटिव निकले। इन्हें मिलाकर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 1178 हो गई है।
एक और मौत, कुल 57 हुए कोरोना के शिकार।
इंदौर जिले में कोरोना से एक और मौत दर्ज हुई है। इसे मिलाकर अभीतक कोरोना 57 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। 1012 फिलहाल उपचार रत हैं जबकि 107 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
इंदौर व आसपास के जिलों में नहीं मिलेगी राहत।
कोरोना के लगातार मिल रहे मरीजों को देखते हुए इंदौर, धार, देवास, खंडवा, खरगौन, बड़वानी आदि जिलों में लॉकडाउन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इन जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।
Related Posts
April 10, 2020 मप्र के 18 जिले आए कोरोना की चपेट में, इंदौर में पॉजिटिव मरीज हुए 235 इंदौर : मप्र के एक तिहाई याने करीब 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इनमें से […]
November 8, 2021 खाद्य विभाग का कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : कलेक्टर की नाक के नीचे उनके ही कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और उन्हें […]
May 12, 2022 पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इंदौर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेंद्रसिंह यादव बुधवार को जावरा कम्पाउंड […]
April 27, 2025 जनप्रतिनिधियों को सैल्यूट के मामले में दो गुटों में बंटी कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष सिंघार के समर्थन वाले बयान के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने […]
March 20, 2021 अर्चना शर्मा प्रतिष्ठित वर्ल्ड हैप्पीनेस अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : निराशा, नाउम्मीदी और अवसाद से घिरे लोगों की जिंदगी में उम्मीद, उमंग और उल्लास […]
July 27, 2023 इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मांगीलाल चुरिया अस्पताल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
विकास पर्व - 2023
इंदौर : विकास पर्व के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम […]
June 8, 2023 पढ़े – लिखे लोग गांव में जाकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करेंगे तो बड़ा बदलाव आ सकता है
Lअभ्यास मंडल के मंच पर धरातल और जल आंदोलन विषय पर पर्यावरणविद डॉ. क्षिप्रा माथुर का […]