इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार इंदौर में धीमी जरूर हुई है पर इतनी भी नहीं कि हम उसके प्रति लापरवाह हो जाएं। अभी भी कोरोना से होनेवाली मौतें चिंता का कारण बनीं हुई हैं। गुरुवार को भी 3 मरीजों ने कोरोना के चक्रव्यूह में फंसकर अपनी जान गंवा दी।
36 नए मरीज मिले..
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 1202 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पेंडिंग सैम्पल मिलाकर 1380 सैम्पलों की जांच की गई। 1323 सैम्पल निगेटिव और 36 पॉजिटिव पाए गए। 16 रिपीट पॉजिटिव निकले, 5 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक कि बात करें तो 78 हजार 842 सैम्पलों की जांच की गई है। 4543 सैम्पल अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से करीब 74 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं।
3 और मरीज कोरोना की भेंट चढ़े।
गुरुवार को कोरोना से लड़ते हुए 3 और मरीज जिंदगी से महरूम हो गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना संक्रमण ने 214 मरीजों की जिंदगी लील ली है।
23 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
गुरुवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 23 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 3367 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आ चुके हैं। 962 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
August 5, 2021 झाबुआ पहुंचे आईजी मिश्र, कानून- व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा, त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
इंदौर : आई जी इंदौर रेंज हरिनारायण चारी मिश्र ने गुरुवार को झाबुआ का वार्षिक निरीक्षण […]
December 17, 2022 वार्ड 13 में महापौर ने किया योग, लोगों से स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का किया आग्रह
शहर को रेड स्पॉट से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे नो थू-थू अभियान में सहयोग करें-- […]
September 2, 2024 देश को खाद्यान्न संकट से उबारने और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए शास्त्री जी ने दिया था जय जवान, जय किसान का नारा
इंदौर : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा ने […]
January 12, 2024 वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाया गया गोदा – रंगनाथ का विवाहोत्सव
गोविंदा गोविंदा के जयघोष से गूंज उठा पूरा देवस्थान।
151 घडो का खिरान भोग प्रभु को […]
April 30, 2021 चार रेमडेसीवीर के साथ चार आरोपी गिफ्तार, कार व 60 हजार से अधिक नकद राशि बरामद
इंदौर : रेमडेसीवीर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
April 24, 2022 इंदौर स्टेशन के मास्टर प्लान को दिया जा रहा अंतिम रूप- लाहोटी
इंदौर : पश्चिम- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी रविवार को इंदौर आए। उन्होंने […]
March 1, 2021 बीजेपी के इंदौर नगर निगम के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी पर बीजेपी प्रदेश नेतृत्व का भरोसा बरकरार है। यही कारण है कि […]