इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार इंदौर में धीमी जरूर हुई है पर इतनी भी नहीं कि हम उसके प्रति लापरवाह हो जाएं। अभी भी कोरोना से होनेवाली मौतें चिंता का कारण बनीं हुई हैं। गुरुवार को भी 3 मरीजों ने कोरोना के चक्रव्यूह में फंसकर अपनी जान गंवा दी।
36 नए मरीज मिले..
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 1202 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पेंडिंग सैम्पल मिलाकर 1380 सैम्पलों की जांच की गई। 1323 सैम्पल निगेटिव और 36 पॉजिटिव पाए गए। 16 रिपीट पॉजिटिव निकले, 5 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक कि बात करें तो 78 हजार 842 सैम्पलों की जांच की गई है। 4543 सैम्पल अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से करीब 74 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं।
3 और मरीज कोरोना की भेंट चढ़े।
गुरुवार को कोरोना से लड़ते हुए 3 और मरीज जिंदगी से महरूम हो गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना संक्रमण ने 214 मरीजों की जिंदगी लील ली है।
23 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
गुरुवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 23 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 3367 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आ चुके हैं। 962 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
March 8, 2023 रतलाम में एक ही परिवार के चार लोगों की तालाब में डूबने से मौत
मृतका की 15 दिन पहले हुई थी शादी।
रतलाम : होली व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर […]
February 16, 2022 मप्र हाईकोर्ट में नवनियुक्त 6 न्यायाधीशों को दिलाई गई शपथ
जबलपुर : मप्र हाईकोर्ट में 6 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। हाईकोर्ट के चीफ […]
July 28, 2023 इंदौर जिले में अब तक साढ़े 24 इंच बारिश
इंदौर : शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के सांवेर में […]
January 31, 2022 गौभक्त कहलाने वालों के राज में गौमाता की हो रही अकाल मौतें- कमलनाथ
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के बैरसिया में एक भाजपा नेत्री द्वारा संचालित […]
May 12, 2022 मीडियाकर्मियों के लिए इंदौर प्रेस क्लब का मेगा स्वास्थ्य शिविर 14 मई को
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों, मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए 14 मई […]
January 7, 2021 उज्जैन के जहरीली शराब कांड में लिप्त रहे आरोपी पुलिसकर्मी को जेल में पड़ा दिल का दौरा, मौत
उज्जैन : जहरीली शराब कांड मामले में भैरवगढ़ जेल में बंद खाराकुआ थाने में पदस्थ रहे […]
June 2, 2022 पितृ पर्वत पर नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ
इंदौर : भक्ति, पूजा, अर्चना और यज्ञ कर्म करने वालों को ‘मैं भगवान का, भगवान मेरे’ का […]