श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने सोमवार को एमिसेट सहित 29 उपग्रह सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिए। पीएसएलवी सी- 45 राकेट के जरिये इन्हें छोड़ा गया। इनमें एमिसेट याने इलेट्रॉनिक इंटेलिजेंस सैटलाइट सबसे अहम बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ये सैटलाइट अंतरिक्ष में भारत की आंख और कान की भूमिका निभाएगा।
प्रोजेक्ट कौटिल्य के तहत बनाया गया एमिसेट।
सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु आचार्य चाणक्य के विचारों पर अमल करते हुए कौटिल्य प्रोजेक्ट के तहत एमिसेट का निर्माण किया गया है। डीआरडीओ की हैदराबाद लैब में 8 वर्षों की अथक मेहनत के बाद 436 किलोग्राम वजन के इस सैटलाइट को आकार दिया जा सका।
दुश्मन के रडार पर रखेगा निगाह।
एमिसेट एक तरह से बहुआयामी सैटलाइट है। यह खास तौर पर दुश्मन की संचार प्रणाली, रडार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सिग्नल्स को बखूबी पकड़ सकता है। चीन व पाकिस्तान में चल रही गतिविधियों और तटीय क्षेत्रों की निगरानी करने में एमिसेट अहम रोल अदा करेगा।
Related Posts
October 11, 2021 एसडीएम के घर में घुसे चोर उनके नाम छोड़ गए अजीबोगरीब चिट्ठी
देवास : जिले में चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एसडीएम के घर में चोरी की नीयत से […]
January 6, 2019 विधानसभा में हंगामा किया तो चुकानी पड़ेगी कीमत भोपाल: विधानसभा में विधायकों के हंगामें पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। कमलनाथ […]
October 14, 2021 यूरिया से अवैध रूप से लिक्विड सोप बनाने वाली फर्म पर छापा, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : किसानों के साथ धोखा–धडी कर अवैध रूप से उर्वरक यूरिया खाद भंडारित करने वाली फर्म […]
March 3, 2021 बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार चौहान के निधन पर जताया शोक, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के […]
June 26, 2022 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का हंगरी की यूनिवर्सिटी के साथ करार
संस्थान के मास कम्युनिकेशन के छात्र हंगरी के यूनिवर्सिटी में एक सेमेस्टर का अध्ययन कर […]
April 26, 2021 कोरोना संक्रमित होने पर मैदानी पत्रकारों को मिलेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा, जिला प्रशासन ने दिलाया भरोसा
इंदौर : अपने कुछ साथियों को खोने के बाद भी कोविड-19 के मोर्चे पर मज़बूती से डटे फील्ड के […]
October 17, 2021 सांसद लालवानी का दावा, गांधी नगर से आईएसबीटी तक इसी माह शुरू होगा मेट्रो का काम
इंदौर : कछुए की रफ्तार से चल रहे इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में तेजी लाने की कवायदें […]