इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो लगता है कोरोना संक्रमण अब इंदौर जिले में लगभग खत्म होने की कगार पर है। सोमवार 11 जनवरी के जो आंकड़े विभाग ने जारी किए हैं, उनके मुताबिक कोरोना का ग्रोथ रेट 2 फीसदी से भी नीचे चला गया है। वहीं मरीजों की रिकवरी दर 94 फीसदी से ज्यादा हो गई है। सोमवार को भी कोरोना से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई। अब तक कुल 910 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
76 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 2152 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 4712 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 4628 निगेटिव पाए गए। 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 रिपीट पॉजिटिव निकले। 1 सैम्पल खारिज किया गया। आज दिनांक तक कुल 713915 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 56704 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से ज्यादातर ठीक हो गए है।
94 फीसदी से ज्यादा हुए रिकवर।
कोरोना संक्रमित 94 फीसदी से ज्यादा मरीज अब तक ठीक हो गए हैं। यानी 56704 में से 53501 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं। फिलहाल 2203 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
December 18, 2023 08 साल की मासूम बच्ची के अपहरण की घटना का रावजी बाजार पुलिस ने दो घंटे में किया खुलासा
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल किया बरामद।
बालिका के परिजन से फिरौती […]
January 5, 2023 संस्कार भारती की कार्यशाला में कला शिक्षकों को दिया गया मार्गदर्शन
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, नवीन […]
October 19, 2022 एक्ट्रेस वैशाली सुसाइड केस का आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार
इंदौर : टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर सुसाइड केस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा […]
January 2, 2021 आईएएस अधिकारी मसूद अख्तर की कोरोना ने ली जान
भोपाल : गृह विभाग के सचिव और आईएएस (IAS) डॉ. मसूद अख्तर का कोरोना से निधन हो गया है। […]
December 30, 2021 डेढ़ लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इंदौर : मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को थाना राजेंद्र नगर […]
May 18, 2023 ममता सरकार को सुप्रीम झटका, द केरला स्टोरी से बैन हटाया
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को करारा झटका देते हुए 'द केरल स्टोरी' पर लगाया […]
August 25, 2024 प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में खोले जाएंगे गीता भवन केंद्र…
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन जन्म से लेकर निर्वाण तक कर्म प्रधान रहा, जो हमारे लिए आज भी […]