इंदौर में तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव मरीज, सात सौ के पास पहुंचा आंकड़ा

  
Last Updated:  April 16, 2020 " 07:56 am"

इंदौर : दिल्ली भेजे गए सैम्पल्स की रिपोर्ट जैसे- जैसे आ रही है, कोरोना पॉजिटिव मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार देर रात तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 586 थी। गुरुवार सुबह दिल्ली से आई सैम्पल्स की रिपोर्ट में 110 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की तादाद 696 हो गई है। इसके अलावा अन्य राज्यों के 11 मरीज भी पॉजिटिव निकले हैं। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की है।

14 सौ लोग क्वारनटाइन में हैं।

सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि करीब 14 सौ लोगों को विभिन्न स्थानों पर क्वारनटाइन में रखा गया है। जिन क्वारनटाइन सेंटरों पर एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है, ऐसे सेंटरों पर 14 दिन की क्वारनटाइन अवधि पूरी करने वाले लोगों को घर जाने की अनुमति दी जा रही है।

स्क्रीनिंग और सर्वे कार्य युद्धस्तर पर जारी।

सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि सर्वे और स्क्रीनिंग कार्य निरन्तर जारी है। अभी तक 15 हजार लोगों की स्क्रीनिंग कर प्रथम व द्वितीय संपर्क हिस्ट्री वाले करीब 5500 लोगों को चिन्हित किया है। इनमें से अधिकांश लोगों की टेस्ट की जा चुकी है। इसी के साथ 550 से अधिक सर्वे दलों ने 50 हजार लोगों का सर्वे पूरा कर लिया है। इनमें सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षणों वाले लोगों की पहचान कर उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं।

डॉक्टर्स की ड्यूटीज भी होंगी रोटेड।

डॉ. जड़िया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स लगातार काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अन्य जिलों से डॉक्टर उपलब्ध कराएं हैं। उनके आते ही डॉक्टर्स की ड्यूटी रोटेशन में लगाई जाएगी ताकि उन्हें आराम मिल सके।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *