इंदौर : उज्जैन के महाकाल लोक से बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जियो की 5जी सेवा शुरू की, जिसमें श्रद्धालुओं को 1जीबी डेटा फ्री भी मिलेगा। अब जनवरी में इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से 5जी सेवाएं शुरू हो सकती है, क्योंकि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन होना है।
महाकाल लोक से प्रारंभ हुई 5जी सेवाएं।
मध्यप्रदेश में भी अब 5जी सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की पहल पर ही उज्जैन से श्री महाकाल लोक से इसकी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने 5जी तकनीक से बना विशेष जियो ग्लास भी पहना, जिसे बड़ा उपयोगी भी बताया।
बता दें कि पिछले दिनों रिलायंस जियो ने देश के कुछ प्रमुख और बड़े शहरों से 5जी सेवा की शुरुआत की है। अब मध्यप्रदेश में भी इसका श्री गणेश महाकाल लोक से हो गया। अब जनवरी में इंदौर से इसकी शुरुआत की जा रही है। रिलायंस जियो के संजीव अरोरा के अनुसार पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते 5जी सेवा शुरू कर दी जाए।
5जी सेवा नई क्रांति।
मुख्यमंत्री ने 5जी सेवा की शुरुआत करते हुए इसे एक नई क्रांति बताया और कहा कि इसकी ताकत से सरकार और समृद्ध व सशक्त मध्यप्रदेश का निर्माण करेगी।
Related Posts
April 10, 2022 सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सुभाष मार्ग के रहवासी
कलेक्टर ने दिया मास्टर प्लान का हवाला।
घर-दुकान की उचित व्यवस्था होने तक तोड़फोड़ […]
July 28, 2023 अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बने समाजसेवी हरि अग्रवाल
म.प्र. और राजस्थान का प्रभार ।
इंदौर : अ.भा. अग्रवाल महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय […]
February 22, 2019 युवा संवाद में कम रही युवाओं की मौजूदगी इंदौर: भारत के मन की बात जानने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के सुझावों को […]
January 28, 2022 इंदौर प्रेस क्लब का निर्वाचन शून्य घोषित करने हेतु दायर वाद निरस्त
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव नवनीत शुक्ला एवं अन्य सदस्य विनोद शर्मा, […]
December 9, 2018 सानंद के मंच पर दी जाएगी मराठी अस्तित्व की प्रस्तुति इंदौर: अमेरिका में रहकर भी अपनी मातृभाषा ' मराठी' और उसकी ऐतिहासिक, साहित्यिक व […]
October 13, 2021 राजस्थान में दलित युवक की निर्मम हत्या के मामले में गांधी परिवार की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल
बीजेपी जिलाध्यक्ष इंदौर , राजेश सोनकर ने राहुल- प्रियंका को राजस्थान जाने के लिए भेजा […]
October 25, 2016 ‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान ऐसे थे प्रभास, तमन्ना और दूसरे स्टार्स के अंदाज मुंबई. ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ का फर्स्ट लुक शनिवार को रिलीज किया गया। फिल्म की शूटिंग […]