इंदौर : शुक्रवार अलसुबह इंदौर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। दो भाइयों को सोते में चाकू, डंडे व पत्थरों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। जमीन पर चद्दर ठोक कर कब्जे के विवाद को लेकर हुए इस हमले में मृतक भाइयों की माँ भी गम्भीर रूप से घायल हुई है।
मृतकों के नाम नईम उम्र 22 वर्ष व छोटू 19 वर्ष बताए गए हैं। घायल माँ का नाम खुर्शीद बी बताया गया है।
बताया जाता है कि हत्या की वारदात को शुक्रवार तड़के 4 से साढ़े चार बजे के बीच अंजाम दिया गया। आरोपी, मृतकों के सामने ही रहने वाले परिवार के होने की बात सामने आ रही है जो वारदात के बाद से फरार हैं।
जमीन को लेकर था विवाद।
मिली जानकारी के मुताबिक खाली पड़े प्लाट पर टीन शेड (चद्दर) लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते यह हत्या की गई। हमला तड़के उस समय किया गया जब दोनों भाई व उनकी मां सो रहे थे।
वारदात चंदन नगर थाना क्षेत्र में ग्रीन पार्क कॉलोनी के गणगौर घाट झोपड़ पट्टी में घटित हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए थे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
May 10, 2020 सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी है गलत, सिर्फ एक अधिकारी सहित 4 निगमकर्मी हैं संक्रमित..! इंदौर : नगर निगम कर्मचारियों के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी चल रही है, जिसमें […]
July 6, 2024 कांग्रेसजनों ने सत्यनारायण पटेल का किया अभिनंदन
गांधी परिवार ने मुझ पर जो विश्वास जताया उस पर मैं खरा उतरा हूँ - पटेल ।
इन्दौर : […]
June 11, 2021 महाराष्ट्रीयन माली समाज जरूरतमंदों को कर रहा भोजन पैकेट्स का वितरण
इंदौर : संत सावता महाराष्ट्रीयन माली समाज आयोजन समिति द्वारा कोरोना काल में 11 मई से […]
June 24, 2021 युवक- युवती को अर्द्धनग्न अवस्था में थाने लाए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी रीवा से तलब की रिपोर्ट
भोपाल : रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात खडी बस में आपत्तिजनक […]
July 8, 2019 नागरिक आपूर्ति निगम का अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी इंदौर: लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के इंदौर निवासी […]
January 3, 2019 एमवायएच को बनाया जाएगा आदर्श अस्पताल इंदौर: स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट बीते दो दिनों से शहर के सरकारी अस्पतालों का जायजा […]
August 14, 2023 अहिल्या पुण्यतिथि पर बच्चों ने बनाएं ग्रीटिंग्स
ड्राइंग और पेंटिंग बनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।
अहिल्या उत्सव समिति ने आयोजित […]