इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 17 जनवरी को होगा रोड शो
Last Updated: January 16, 2024 " 01:11 am"
कलेक्टर आशीष सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ रोड शो मार्ग का किया निरीक्षण।
आवश्यक तैयारियों को लेकर दिए दिशा – निर्देश।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 17 जनवरी को इंदौर में रोड शो प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा पर समाप्त होगा। इसी के चलते कलेक्टर आशीष सिंह ने बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ रोड शो के रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने बड़ा गणपति, खजूरी बाजार एवं राजवाड़ा पर कार्यक्रम हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मंच, फिल्म प्रदर्शन, विद्युत व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।