इंदौर : भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की नई पदस्थापना सम्बन्धी आदेश जारी करना भी शुरू कर दिया है। भोपाल में मकरन्द देउस्कर और इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मिश्र के पास ग्रामीण इंदौर के आईजी का अतिरिक्त पदभार भी रहेगा। भोपाल में देउस्कर व इंदौर में पहले पुलिस कमिश्नर के बतौर हरिनारायणचारी मिश्र ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। डीआईजी मनीष कपूरिया को अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, इंदौर बनाया गया है। वे अपराध और मुख्यालय, इंदौर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर का प्रभार भी संभालेंगे।
एसपी अब होंगे डीसीपी।
एसपी पश्चिम, इंदौर महेशचंद्र जैन को डीसीपी जोन 3 इंदौर का दायित्व दिया गया है। वे जोन 4 का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
एसपी पूर्व आशुतोष बागरी को डीसीपी जोन 1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जोन 2 और एसपी देहात का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। एसपी मुख्यालय, इंदौर अरविंद तिवारी अब डीसीपी मुख्यालय, इंदौर होंगे। उन्हें डीसीपी अपराध, आसूचना व सुरक्षा और यातायात का प्रभार भी दिया गया है।
Related Posts
November 5, 2023 बीजेपी के गढ़ लोधीपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी का उत्साह भरा स्वागत
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस के प्रत्याशी राजा मांधवानी का बीजेपी के […]
February 16, 2023 फर्जी टीटीई बनकर लोगों के मोबाइल व एटीएम कार्ड उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर, उज्जैन के अलावा कई राज्यों में आरोपी ने धोखाधड़ी करना कबूला।
इंदौर: फर्जी […]
November 20, 2020 कौमी एकता सप्ताह के तहत अलग- अलग विषयों पर कार्यक्रमों का होगा आयोजन
इंदौर : राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ गुरुवार से कौमी एकता सप्ताह शुरू हो गया है। सप्ताह […]
November 6, 2020 देवेंद्र के लिखे गीत से ‘स्वच्छता का पंच’ लगाएगा इंदौर
इंदौर : स्वच्छता का चौका लगाने के बाद शहर को पांचवीं बार सफाई का सिरमौर बनाने की तैयारी […]
April 18, 2022 इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कांटेस्ट- 2020 में इंदौर को मिले 6 अवार्ड
केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री पुरी ने दिए अवार्ड।
प्रदेश के नगरीय विकास एवं […]
June 6, 2022 उत्तर काशी में मप्र के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 26 की मौत
उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में यमुनोत्री हाइवे पर श्रद्धालुओं से […]
September 27, 2020 निर्धारित दरों से अधिक राशि नहीं ले सकेंगे अस्पताल, हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
जबलपुर : हाई कोर्ट जबलपुर ने (नर्सिंग होम्स एण्ड क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स) कोविड-19 […]