इंदौर : इंदौर में नामी कम्पनियों के नाम पर नकली गुटखे का संग्रह एवं विक्रय करने वाले आरोपी को दोषी पाते हुए कोर्ट ने 6 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई। लगभग सात साल पहले केस दर्ज किया गया था।
जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने बताया कि खाद्य अधिकारी जिला इंदौर के प्रकरण क्रमांक 6037/2013 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम में निर्णय पारित करते हुए स्पेशल मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पाटीदार की अदालत ने आरोपी खूबचन्द्र पिता आसुदामल पागारानी उम्र 47 साल निवासी 17, साधु वासवानी नगर इंदौर को धारा 59 के तहत 6 माह का कठोर कारावास व 10,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
अर्थदण्ड की राशि अदा न किए जाने पर 1 माह का अतिरिक्त कारावास भुगते जाने का भी आदेश दिया गया। इसके अलावा धारा 51, 52 एवं 58 में भी 10,000-10,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। शासन की ओर से पैरवी अमित गोयल एडीपीओ द्वारा की गई।
Related Posts
March 7, 2023 गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष पर 11 हजार वाहनों के साथ निकलेगी भव्य भगवा यात्रा
8000 हजार टू व्हीलर एवं 3000 हजार फोर व्हीलर वाहन होंगे यात्रा में शामिल।
महिलाओं व […]
April 17, 2024 पशु – पक्षियों के लिए गीता – रामेश्वरम ट्रस्ट चला रहा दाना – पानी अभियान
लोगों को पक्षियों के लिए सकोरों का भी किया जा रहा वितरण।
इन्दौर : म.प्र. के पूर्व […]
September 4, 2020 रविवार का लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू समाप्त, पूरीतरह अनलॉक हुआ शहर..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच शनिवार से शहर पूरीतरह अनलॉक हो जाएगा। […]
November 12, 2024 प्रेस्टीज इंजीनियरिंग कॉलेज ने योग स्पर्धा में महिला वर्ग का जीता खिताब
इंदौर : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के तत्वावधान में आयोजित इंदौर […]
September 9, 2022 9 -10 सितंबर की रात निकलेगा नयनाभिराम झांकियों का कारवां, जिला प्रशासन ने निर्धारित किए झांकियों के क्रम
इंदौर : अनंत चतुर्दशी पर 9 -10 सितंबर की दरमियानी रात इंदौर की सड़कों पर 25 से अधिक […]
May 22, 2019 स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने बीजेपी के आरोपों को किया खारिज इंदौर: मप्र के स्वास्थ्य मंत्री और सांवेर के विधायक तुलसीराम सिलावट ने उनपर लगाए जा रहे […]
July 31, 2019 अध्यात्म अपनाने से लड़ाई- झगड़े खत्म हो सकते हैं- स्वामी परमानंद इंदौर: सूर्य रिफ्लेक्शन नहीं है पर रिफ्लेक्शन को सूर्य से अलग नहीं किया जा सकता। हम भी […]