ग्वालियर- ग्वालियर- चंबल क्षेत्र में भारी बारिश से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। माेहना में पार्वती नदी में उफान आने से पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके कारण आगरा-मुंबई हाइवे पर आवागमन ठप हो गया है। ऐसे में पुल के दाेनाें तरफ वाहनाें की कतार लग गई है। बसों में फंसे यात्रियों के लिए स्थानीय प्रशासन खाने- पीने का इंतजाम कर रहा है। नदी के आसपास रहने वाले लाेग अपना सामान समेटकर पलायन कर रहे हैं। बाढ़ से बचने के लिए वे ऊंचाई वाले स्थानों पर शरण ले रहे हैं।
उफान पर हैं नदी- नाले।
अंचल में बारिश थम नहीं रही है। पार्वती, कूनाे, सिंध सहित अन्य नदी नाले पूरे उफान पर है। जिससे लाेगाें की परेशानी काफी बढ़ गई है।
मंगलवार काे कुछ गांवाें में पानी भरना शुरू हाे गया है, इसके चलते लाेग पलायन करने पर मजबूर हैं। बाढ़ में घिरे लोगों को बोट के जरिए निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
दतिया में बाढ़ में बहे पुल।
उधर दतिया में सिंध नदी पर बना रतनगढ़ माता मंदिर का बड़ा पुल तेज बहाव में टूटकर लहरों में समा गया। नदी के तेज बहाव में सिंध नदी पर बना लांच-पिछोर का पुल भी ढह गया। सिंध नदी में बढ़ रहे पानी के कारण सेंवढ़ा समेत ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव दल जान माल की रक्षा कर रहे है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
Related Posts
September 2, 2023 आदर्श रेल पुलिस थानों के अधिकारी,कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज
इंदौर : पुलिस अधीक्षक, रेल कार्यालय इंदौर में जीआरपी के आदर्श थानों के आउटर, क्राइम सेल […]
March 29, 2017 यूपी: रेलवे स्टेशन के पास बम धमाका, एक व्यक्ति घायल,3 जिंदा बम मिले यूपी के संत कबीर नगर रेलवे स्टेशन के पास धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। न्यूज एजेंसी […]
June 30, 2019 जेल से रिहा हुए आकाश, बीजेपी नेता और समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत इंदौर: भोपाल की जनप्रतिनिधियों के लिए बनाई गई विशेष अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहाई के […]
March 8, 2025 अभ्यास मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों की सेवाभावी महिलाओं को किया सम्मानित
नारी के रूप में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सम्मान है : कविता पाटीदार।
इंदौर : शहर हित […]
March 2, 2022 फर्जी ऐप के जरिए डीमेट खाता खुलवाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाली कम्पनी का मालिक गिरफ्तार
इंदौर : आसाम के कोयला व्यापारी को फर्जी एप्लीकेशन के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग कराकर […]
November 10, 2019 स्वाद और संस्कृति की सौगात जत्रा को मिल रहा जोरदार प्रतिसाद इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा गांधी हॉल के समीप पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित […]
May 17, 2020 बीजेपी नगर अध्यक्ष ने बायपास पर सेवा कार्यों का लिया जायजा, बच्चों के पैरों में पहनाई चप्पल..! इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे, […]