इंदौर : सोशल मीडिया पर इंदौर व प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर चल रही खबरों को शासन- प्रशासन ने असत्य और भ्रामक करार दिया है। शासन की ओर से ये साफ कर दिया गया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
किसान और आम नागरिक अफवाहों पर न दें ध्यान।
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि मप्र में लॉकडाउन नहीं लगेगा।आम लोग व किसान इसको लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लॉक डाउन को लेकर चल रही खबरें गलत हैं। इन्हीं के चलते मंडी में उपज की भारी आवक हो रही है। बड़ी तादाद में किसान सब्जी व अनाज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं है। सरकार किसानों की उपज ख़रीदने के लिए प्रतिबध्द है। लॉकडाउन लगाने की सरकार की कोई मंशा नहीं है।
कलेक्टर ने भी सप्ताह में दो दिन लॉक डाउन लगाने का किया खंडन
इधर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी शनिवार- रविवार को इंदौर में लॉकडाउन लगाने सम्बन्धी अफवाह को गलत ठहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर चल रही खबरें सही नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि इंदौर में किसी तरह का लॉक डाउन नहीं लगाया जा रहा है। जो भी इस तरह की अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
October 11, 2022 उज्जैन पहुंचे पीएम मोदी ने की बाबा महाकाल की पूजा – अर्चना, किया जप
इंदौर : हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचने के बाद पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले के साथ […]
February 17, 2020 बिलासपुर मण्डल में मेगाब्लॉक के चलते निरस्त रहेगी पुरी हमसफ़र एक्सप्रेस इंदौर : दक्षिण- पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते […]
December 2, 2021 कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने दी भारत में दस्तक,कर्नाटक में दो मरीजों में हुई पुष्टि
नई दिल्ली : कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो […]
May 20, 2020 बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर प्रशासन शुरू करवाए काम, इससे रुकेगा मजदूरों का पलायन- मोघे इंदौर : 29 गांव से लॉक डाउन हटने से जनता एवं प्रशासन उत्साहित है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते […]
November 5, 2022 खेल – खेल में रोचक तरीके से बच्चों को सिखाए गए यातायात के नियम
यातायात पार्क में खिलौनों के माध्यम से वाहनों व उनकी ध्वनियों को बच्चों ने […]
December 15, 2023 महापौर से मिले ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस
विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।
एलिस ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की […]
December 30, 2021 मालवा उत्सव में पंडवानी गायन के जरिए पेश किया गया द्रौपदी चीरहरण का प्रसंग
इंदौर : ठेठ बुंदेलखंडी -छत्तीसगढ़ी भाषा में जब पंडवानी सुनी जाती है तो उसका अपना अलग ही […]