इंदौर : सोशल मीडिया पर इंदौर व प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर चल रही खबरों को शासन- प्रशासन ने असत्य और भ्रामक करार दिया है। शासन की ओर से ये साफ कर दिया गया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
किसान और आम नागरिक अफवाहों पर न दें ध्यान।
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि मप्र में लॉकडाउन नहीं लगेगा।आम लोग व किसान इसको लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लॉक डाउन को लेकर चल रही खबरें गलत हैं। इन्हीं के चलते मंडी में उपज की भारी आवक हो रही है। बड़ी तादाद में किसान सब्जी व अनाज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं है। सरकार किसानों की उपज ख़रीदने के लिए प्रतिबध्द है। लॉकडाउन लगाने की सरकार की कोई मंशा नहीं है।
कलेक्टर ने भी सप्ताह में दो दिन लॉक डाउन लगाने का किया खंडन
इधर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी शनिवार- रविवार को इंदौर में लॉकडाउन लगाने सम्बन्धी अफवाह को गलत ठहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर चल रही खबरें सही नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि इंदौर में किसी तरह का लॉक डाउन नहीं लगाया जा रहा है। जो भी इस तरह की अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
July 2, 2022 प्रभु वैंकटेश की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, माहौल हुआ भक्तिमय
गोविंदा गोविंदा के जयघोष के साथ हजारो हाथो ने खीचा प्रभु वेंकटेश का […]
July 6, 2021 एमडी ड्रग्स के मामले में मुम्बई से पकड़े गए महिला सहित चार आरोपी, अबतक कुल 33 आरोपियों को गिरफ्त में ले चुकी है इंदौर क्राइम ब्रांच
इंदौर : मप्र में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध जारी ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच […]
January 8, 2024 ज्योतिष और वास्तु के विभिन्न आयामों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में डाला गया प्रकाश
सर्द हवाओ के बीच इंदौर के संस्कृत कॉलेज में सैकड़ों ज्योतिष और वास्तुविदों का रहा […]
January 8, 2022 पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने दिया धरना, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का किया विरोध
इंदौर : पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में […]
July 22, 2022 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में कैलाश विजयवर्गीय ने भी उठाई कावड़, बजाया डमरू
इंदौर : महेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का शुक्रवार को […]
November 19, 2021 इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती पर शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल […]
June 17, 2023 इंदौर जिले के 32 तीर्थयात्री विमान से गंगासागर की यात्रा पर हुए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना।
मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर भार्गव ने तीर्थ […]