इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। अपेक्षा के विपरीत मौसम खुला होने से सुबह कई लोग मतदान करने पहुंचे। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने परिजनों के साथ सुदामा नगर के ई सेक्टर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 2155 एम विन स्कूल में मतदान किया।
इस चुनाव में आत्मबल की विजय होगी।
वोटिंग के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि वे हर चुनाव को उत्सव की तरह लेते हैं।ये चुनाव बड़ा उत्सव है।उन्होंने कहा कि ये चुनाव धनबल और आत्मबल के बीच है। विजय आत्मबल की ही होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विकास के मॉडल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की बदौलत उनकी जीत सुनिश्चित है। इंदौर की जनता जागरूक है। उसे पता है कि यह इंदौर के भविष्य का चुनाव है। जिसने काम किया है और आगे भी जो काम करेगा जनता उसी को चुनेगी।भार्गव ने कहा कि बारिश भी होती है तो शहर की जनता ऐतिहासिक मतदान करेगी और स्वच्छता की तरह मतदान में भी नंबर वन होने का रिकॉर्ड बनाएगी।
Related Posts
May 27, 2020 कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहीं होमियोपैथी, 6 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर। भोपाल : शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल प्रदेश का पहला होम्योपैथिक […]
May 29, 2023 खजराना गणेश मंदिर में व्यावसायिकता हो रही हावी..!
रसीद कटाने वालों को आम श्रद्धालुओं पर दी जा रही वरीयता।
बाहर से आई श्रद्धालुओं ने […]
May 10, 2017 कपिल मिश्रा के बाद केजरीवाल पर फूटा ‘आसिम बम’ नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे आसिम अहमद खान ने भी अरविंद केजरीवाल पर पांच […]
September 1, 2020 प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना पड़ी महंगी, उस्मान पटेल सहित 6 पर रासुका इंदौर : मोहर्रम की 10 तारीख (30 अगस्त) *यौमे आशुरा* को खजराना क्षेत्र में ताजिए निकालकर […]
September 29, 2019 लताजी को समर्पित ‘रात भी है कुछ भीगी- भीगी’ इंदौर : ( संजीव गवते ) संस्था स्वरदा और लता दीनानाथ मंगेशकर ग्रामोफ़ोन रेकार्ड संग्रहालय […]
September 29, 2020 कलियुग के पाप, ताप और सन्ताप नष्ट करने की कथा है भागवत- चैतन्य महाराज
इंदौर : शरीर के रोग तो डाॅक्टर दूर कर देते हैं लेकिन मन के रोग भागवत से ही दूर हो सकते […]
May 15, 2022 दिल्ली पुलिस ने मुंडका अग्निकांड मामले में कंपनी के मालिकों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने मुंडका अग्निकांड मामले में एफआईआर दर्ज कर कंपनी के मालिकों […]