नई दिल्ली : देश की पहली पैसेंजर एंड पार्सल (पीएंडपी) कार्गो लाइनर ट्रेन जल्द संचालित होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी ट्रेन को विश्व विख्यात रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बनाया जा रहा है। इसका डबल डेकर कोच की तरह प्रोटोटाइप शैल बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसकी फर्नीशिंग पर काम शुरू हो जाएगा। इसमें पैसेंजर व पार्सल एक-साथ चलेंगे, जिससे भारतीय रेल को फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस ट्रेन का ट्रायल अगस्त माह के अंत तक हो सकता है।
ऊपर यात्री, नीचे पार्सल।
भारतीय रेलवे के ट्रैक पर ऐसी ट्रेन जल्द ही सरपट दौड़ती हुई दिखाई देगी। इसके ऊपरी डैक पर यात्री सफर करेंगे और निचले डैक पर माल ढोया जा सकेगा। इससे दोनों सफर और मालवाहक ट्रेन का काम एक साथ होगा, जिससे रेलवे की आमदन भी बढ़ेगी। कोच के ऊपरी हिस्से में 46 यात्री बैठ सकेंगे और डिब्बे के निचले हिस्से में 6 टन के करीब माल रखने की क्षमता होगी।
Related Posts
February 8, 2022 घोड़ी ने लीद की, जुर्माना दूल्हे को भरना पड़ा…!
ग्वालियर : घोड़ी पर बैठे एक दूल्हे पर नगर निगम ने जुर्माना ठोक दिया। वजह थी कि जिस […]
October 4, 2022 मां का नवम स्वरूप ‘सिद्धिदात्री’
नवरात्रि के अंतिम पड़ाव में हम माँ सिद्धिदात्री का स्मरण करते है। जैसा की माँ के नाम से […]
August 4, 2021 डॉ. स्याल को मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनाया
इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने डॉ. शैलेंद्र स्याल को इंदौर ग्रामीण […]
November 8, 2022 प्राइड ऑफ एमपी अवॉर्ड में शामिल बीपीओ, स्टार्टअप्स को इन्वेस्टर समिट में मिलेगा लाभ
प्रदेश भर से बीपीओ, स्टार्टअप्स संचालक करेंगे शिरकत।
11 नवंबर को होने जा रहे सम्मेलन […]
December 31, 2022 ख्यात संगीतज्ञ स्व. विवेक बंसोड को पेश की गई स्वरांजलि
इंदौर : ख्यात हार्मोनियम वादक, कीर्तनकार एवं संगीतज्ञ डॉ. विवेक बंसोड की स्मृति में […]
October 6, 2024 महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बनाएगी जीत का कीर्तिमान : विजयवर्गीय
महाराष्ट्र दौरे पर मंत्री विजयवर्गीय ने नागपुर के छह विधानसभा क्षेत्रों में किया महा […]
November 15, 2022 मनी लांड्रिंग मामले में जैकलीन को जमानत
नई दिल्ली : मनी लॉड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिली […]