इंदौर : बांग्लादेश में इस्कॉन के संत और सनातनधर्मियों पर किए जा रहे नृशंस अत्याचारों के विरोध में इस्कॉन इंदौर द्वारा निपानिया स्थित मंदिर पर स्वामी महामनदास के सान्निध्य में शांति पाठ, नरसिंह एवं सुदर्शन हवन के साथ गीता के चुनिंदा 108 श्लोक का विशेष अनुष्ठान किया गया।
इस अवसर पर वृंदावन से आए संत ज्ञानवान दास भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बड़ी संख्या में इस्कॉन से जुड़े भक्तों एवं सनातनी श्रद्धालुओं ने इस अनुष्ठान में भाग लेकर बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर अपना तीव्र विरोध दर्ज कराया।
स्वामी महामनदास ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों द्वारा इस्कॉन के भक्तों पर हैवानियत का नंगा नाच चलाया जा रहा है। इस्कॉन एक शांतिप्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो हरे रामा- हरे कृष्णा की मंगल संकीर्तन ध्वनि से पूरे विश्व में सबके कल्याण के लिए सक्रिय एवं समर्पित है। इस्कॉन की ओर से जल्द ही राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एवं अन्य प्रजातांत्रिक तरीको से विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी की जा रही है।
Related Posts
May 28, 2021 बांधवगढ़ में नजर आए 50 से ज्यादा बाघ शावक
इंदौर : बाघों की नर्सरी कहे जाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2 से छह महीने के बीच के […]
September 20, 2023 गणनायक के विभिन्न चल समारोह में विधायक विजयवर्गीय ने की शिरकत
विघ्नहर्ता श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख - शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।
भगवान […]
July 21, 2023 पाकिस्तान द्वारा भारत में मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा प्रयास बीएसएफ ने किया विफल
गंगानगर बॉर्डर से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया।
ड्रोन से बरामद हुए हेरोइन से […]
January 7, 2024 तीनों नए कानूनों में पीड़ित विज्ञान और अपराध शास्त्र को बनाया आधार
कर कानूनों के इंटरप्रिटेशन एवं तीनों नए कानूनों का कर कानूनों पर प्रभाव विषय पर सेमिनार […]
May 21, 2024 अभ्यास मंडल ने गीता भवन चौराहे पर चलाया यातायात सुधार अभियान
ट्रैफिक वार्डन,पुलिस के साथ यातायात सुधार ,जन जागरुकता के लिए सड़क पर उतरे।
इंदौर : […]
February 16, 2022 लोक अभियोजकों को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का आदेश हाईकोर्ट ने रखा बरकरार
इंदौर : मप्र हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति- जनजाति अधिनियम के तहत नियमित लोक अभियोजकों को […]
July 2, 2022 पहले तोड़े ठेले, अब दिया जा रहा प्रलोभन – शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किए […]