सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे अगले मुख्यमंत्री।
नई दिल्ली : ईडी के शिकंजे में फंसे हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं। अभी तक वे झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। इस बीच हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का ऐलान किया है।
बता दें कि ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम सोरेन से गुरुवार को पूछताछ की। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब चंपई सोरेन राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। 80 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है।
Related Posts
June 21, 2020 बाणगंगा पुलिस ने भू माफिया चंपू अजमेरा को लिया 7 दिन की रिमांड पर इंदौर : दो दिन पूर्व सांवेर रोड से गिरफ्तार किए गए कुख्यात भूमाफिया आरोपी चम्पू उर्फ […]
February 12, 2025 सतर्कता व सावधानी बरतकर ही साइबर अपराधों से हो सकता है बचाव : पुलिस आयुक्त
सायबर सुरक्षा मेले के साथ सायबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक का समापन।
मेंलें में सायबर […]
June 22, 2021 एक जुलाई से हटेगा मप्र में तबादलों पर लगा प्रतिबन्ध
भोपाल : मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया […]
May 28, 2023 इंदौर केमिस्ट एसो. के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए विनय बाकलीवाल
इंदौर : गहमा गहमी के बीच इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव दवा बाजार में संपन हुए। सन […]
December 31, 2022 शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, जब्त किए गए 60 वाहन
शराब दुकानों, बीयर बार, पब के आने-जाने वाले मार्गो पर आज होगी सख्त चैकिंग।
शराब पीकर […]
December 27, 2021 विज्ञान सम्मेलन में विभिन्न पद्धतियों की बीमारियों के उपचार में समन्वित भूमिका पर हुआ मंथन, बनेगा रोडमैप
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन एक्सपो के तहत ट्रेडिशनल और […]
January 16, 2020 रविवार तक बढ़ाई गई तिल चतुर्थी महोत्सव की अवधि इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में चल रहे तिल चतुर्थी महोत्सव में भक्तों की रिकॉर्ड भागीदारी […]