इंदौर : आरएलवीडी और आईटीएमएस द्वारा जनरेट ई-चालान की जुर्माना राशि तय अवधि के अंदर भरना अनिवार्य होता है। यदि कोई वाहन चालक चालान की जुर्माना राशि नहीं भरता है तो ई-वाहन के सर्वर पर लम्बित चालान दिखाई देंगे और भविष्य में गाड़ी ट्रांसफर के समय एनओसी नही मिल पाएगी। अतः इस जटिलता से बचने के लिए वाहन स्वामी यातायात नियमों के उल्लंघन की जुर्माना राशि तय अवधि में अवश्य जमा करें ।
आईटीएमएस द्वारा जनरेट ई-चालान का भुगतान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी गई लिंक के माध्यम से आप ऑनलाइन कर सकते हैं, यदि ऑनलाइन चालान का भुगतान करने में आपको समस्या आ रही है, तो आप एमपी ऑनलाइन किओस्क सेंटर पर जाकर पोर्टल के माध्यम से भी जुर्माना राशि ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। इसी के साथ ही इंदौर शहर के चौराहों पर यातायात पुलिस के चालानकर्ता अधिकारियों को पीओएस मशीन दी गई है जिसके द्वारा आप नजदीक चौराहा के नोडल प्वाइंट पर पहुंचकर या एमटीएच कम्पोउंड यातायात थाना चालान खिड़की पर चालान कर्ता अधिकारी को जुर्माना राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। जिन वाहन चालकों का आरएलवीडी के ई-चालान जनरेट हुए हैं वह यातायात थाना एमटीएच कंपाउंड में अथवा अपने नजदीक चौराहा पर यातायात पुलिस के चालान कर्ता अधिकारी के पास जाकर केश अथवा ऑनलाइन पीओएस मशीन द्वारा जुर्माना राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
Related Posts
October 11, 2024 प्रत्येक नारी में करें माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन
शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि समापन की ओर है। हमने नौ दिवस माता के प्रत्येक […]
October 18, 2023 वचन पत्र के वादे पूरे करने के लिए भ्रष्टाचार खत्म कर जुटाएंगे राजस्व
इंदौर में कांग्रेस का वचन पत्र जारी कर बोले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सपरा और पूर्व […]
December 16, 2022 इन्वेस्टर्स समिट के दौरान स्टार्टअप को लेकर होगा विशेष कार्यक्रम
इंदौर : इन्दौर में जनवरी माह में होने वाले दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान […]
June 17, 2023 फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
भारतीय संस्कृति और आस्था केंद्रों का मजाक उड़ाने का लगाया आरोप।
नईदिल्ली : हाल ही […]
March 2, 2021 नकली कत्था बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, मिलावटी कत्थे के साथ अवैध देशी शराब का भी किया जा रहा था कारोबार
इंदौर: नकली कत्था बनाने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना लसूड़िया व खाद्य […]
June 23, 2025 चिंकारा हिरण का शिकार करने वाले आरोपियों के तार विदेशों से भी जुड़े हैं..
जीव रक्षा संस्था ने किया दावा, की उच्चस्तरीय जांच की मांग।
इंदौर : चिंकारा हिरण के […]
March 1, 2022 स्कूटी पर इमरजेंसी सायरन लगाने पर 10 हजार से अधिक जुर्माना
इंदौर : स्कूटी चालक को इमरजेंसी सायरन की तरह सायरन लगाकर बजाना महंगा पड़ा। यातायात […]