उज्जैन : जहरीली शराब कांड मामले में भैरवगढ़ जेल में बंद खाराकुआ थाने में पदस्थ रहे आरक्षक सुदेश खोड़े का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उसे आरोपी बनाए जाने के साथ सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
रात में पड़ा था दिल का दौरा।
बताया जाता है कि बुधवार रात 2:40 पर खोड़े ने दिल में दर्द की शिकायत की थी ,जिसके चलते जेल में बने अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था उसी दौरान उसकी मौत हो गई!!
उज्जैन जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि उक्त बंदी की हृदयाघात के चलते मौत होने की बात सामने आयी है। रात को ही वायरलेस के माध्यम से आला अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई थी, रात को ही मृतक के परिजन भी जेल पहुंच गए थे। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को उज्जैन के बहुचर्चित जिंजर जहरीली शराब कांड में 36 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में संलिप्तता उजागर होने के बाद तीन पुलिसकर्मियों सुदेश खोड़े, नवाज शेख और अनवर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। सुदेश खोड़े एक माह तक फरार रहने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया था। उसपर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी नवाज और अनवर फिलहाल जेल में बंद हैं।
Related Posts
October 12, 2020 गांधी परिवार के सामने हमेशा घुटने टेकती आई है कांग्रेस- नरोत्तम
इंदौर : कांग्रेस के सीएम शिवराज पर जनता के समक्ष घुटने टेकने सम्बन्धी तंज कसने पर […]
June 5, 2023 कृष्णकांत रोकड़े बीजेपी जनसंपर्क अभियान के इंदौर जिला प्रभारी ग्रामीण नियुक्त
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण […]
August 27, 2021 काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती विस्फोट, 12 अमेरिकी सैनिकों सहित 60 से अधिक लोगों की मौत
काबुल : अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए हैं।इन धमाकों में अभी […]
June 19, 2020 55 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, 4 की जिंदगी ने छोड़ा उनका साथ इंदौर : बीते दो - तीन दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी देखने को […]
June 7, 2025 अगली पीढ़ी को बेहतर वातावरण देने के लिए पर्यावरण के प्रति सजग होना होगा : सीएम यादव
विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा का एक ही दिन पर होना, बताता है कि भारतीय संस्कृति में […]
April 5, 2023 बाणगंगा की ओर भी करें लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास
सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर की मांग।
रेलमंत्री ने […]
February 1, 2021 भ्रष्टाचार का आरोपी प्रधान आरक्षक 4 वर्ष के सश्रम कारावास व 30 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित
इंदौर : विकास शर्मा विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित न्यायालय […]