उज्जैन : जहरीली शराब कांड मामले में भैरवगढ़ जेल में बंद खाराकुआ थाने में पदस्थ रहे आरक्षक सुदेश खोड़े का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उसे आरोपी बनाए जाने के साथ सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
रात में पड़ा था दिल का दौरा।
बताया जाता है कि बुधवार रात 2:40 पर खोड़े ने दिल में दर्द की शिकायत की थी ,जिसके चलते जेल में बने अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था उसी दौरान उसकी मौत हो गई!!
उज्जैन जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि उक्त बंदी की हृदयाघात के चलते मौत होने की बात सामने आयी है। रात को ही वायरलेस के माध्यम से आला अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई थी, रात को ही मृतक के परिजन भी जेल पहुंच गए थे। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को उज्जैन के बहुचर्चित जिंजर जहरीली शराब कांड में 36 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में संलिप्तता उजागर होने के बाद तीन पुलिसकर्मियों सुदेश खोड़े, नवाज शेख और अनवर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। सुदेश खोड़े एक माह तक फरार रहने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया था। उसपर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी नवाज और अनवर फिलहाल जेल में बंद हैं।
Related Posts
October 9, 2019 सुनहरी यादें लेकर इंदौर से विदा हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : विश्व के 55 देशों के स्टूडेंट्स ने डीजे की धुनों पर थिरकते हुए एमरल्ड हाइट्स […]
November 22, 2022 दुनिया के समक्ष इंदौर के अतिथि सत्कार, संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराओं का अनूठा उदाहरण पेश करें..
इंदौर दुनिया के सपनों का शहर बना - मुख्यमंत्री चौहान।
प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल […]
July 24, 2020 कोयला मंत्रालय के वृक्षारोपण अभियान में लगाए जाएंगे 6 लाख से अधिक पौधे.. नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री […]
October 25, 2016 मैनेजर के हैं दूसरी से संबंध, पत्नी ने किया मना तो बेटे पिलाया जहरीला स्प्रे इंदौर।पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला पर इतना भारी पड़ा कि पति अपने ही बेटे की […]
August 7, 2025 बाइक में पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर भोपाल में इंदौर निवासी युवक की हत्या
भोपाल : बाइक में पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को अपनी जान […]
January 7, 2020 श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर भारत ने जीता 2020 का पहला टी-20 मैच इंदौर : मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत ने 2020 में अपना पहला टी-20 मैच […]
August 4, 2021 भंवरकुआ से तेजाजी नगर तक की सड़क के नवीनीकरण और विस्तार को मिली हरी झंडी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से भंवरकुआं चौराहे से तेजाजी नगर चौराहे के बीच […]