उज्जैन. पुलिस लाइन में 15वीं बटालियन में तैनात प्लाटून कमांडर दीपक वैद्य का शव बुधवार को कमरे में पाया गया।दीपक ने अपनी सरकारी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी रुपेश द्विवेदी और अमरेंद्र सिंह ने प्रारम्भिक पड़ताल के बाद बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते दीपक ने यह कदम उठाया।
इसी माह होनेवाली थी शादी..
एएसपी द्विवेदी ने बताया कि 15वीं बटालियन पुलिस लाइन में निवासरत प्लाॅटून कमांडर दीपक वैद्य ने पारिवारिक कारणों के चलते बुधवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से दमोह के रहने वाले दीपक की पहले किसी से सगाई हुई थी, किसी कारणवश वह टूट गई थी। इसके बाद एक अन्य लड़की से रिश्ता जुड़ा और इसी माह शादी होने वाली थी। दीपक काफी समय से तनाव में था। इसकी जानकारी सहायक जवानों ने आलाधिकारियों को भी दी थी। दीपक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ पुलिस आगे जांच- पड़ताल में जुटी है।
Related Posts
February 5, 2021 आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि बढाकर 11 फरवरी की गई
इंदौर : शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, (आईटीआई) नंदानगर, इदौर में सत्र […]
August 24, 2022 27 अगस्त को आयोजित होगा मेगा रोजगार मेला
मुख्यमंत्री श्री चौहान होंगे शामिल।
मेला आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ।
इंदौर […]
March 29, 2021 सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, घर में रहकर ही होली मनाने की अपील की
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। […]
October 20, 2023 कांग्रेस ने 30 सीटों पर महिलाओं को बनाया प्रत्याशी
08 दलबदलुओं को भी बनाया प्रत्याशी।
इंदौर : कांग्रेस ने मप्र में 88 प्रत्याशियों की […]
September 2, 2019 खजराना गणेश के दरबार में लगा आम और खास का तांता इंदौर : खजराना गणेश शहर का एक ऐसा पावन स्थल है जिससे देश- विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की […]
April 20, 2025 चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई
पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।
इंदौर : बीजेपी नेता […]
February 5, 2023 पीएफआई से जुड़ी सोनू मंसूरी को अदालत ने भिजवाया जेल
इंदौर : प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के लिए इंदौर की कोर्ट में […]