इंदौर : उपायुक्त लता अग्रवाल का तबादला तो निरस्त हो गया पर नगर निगम के एक अन्य उपायुक्त एसके सिन्हा को नगरीय प्रशासन विभाग ने एकतरफा रिलीव कर दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा कि एसके सिन्हा और ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव तुरंत ही स्थानांतरित किए गए स्थान पर पदभार ग्रहण करें।
निगमायुक्त ने अभी तक नहीं किया था रिलीव।
बता दें कि उपायुक्त सिन्हा को नगरीय प्रशासन विभाग ने 10 जून को आदेश जारी कर उज्जैन में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग के पद पर स्थानांतरित किया था । इसके बावजूद निगमायुक्त ने उन्हें अब तक रिलीव नहीं किया था। वहीं ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को ग्वालियर चंबल संभाग में संभागीय संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन विभाग बनाया गया है।
Related Posts
March 29, 2023 खुशखबरी : नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
भोपाल : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया […]
October 22, 2020 महिला का बैग छीनकर भागे दो बदमाश गिरफ्तार, बैग व उसमें रखा सामान बरामद
इंदौर : महिला का बैग छीनकर भागने वाले दो कुख्यात बदमाशों को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार […]
February 24, 2022 11 वर्षों से मीडिया क्रिकेट सीरीज का आयोजन, श्रेष्ठ टीम भावना का परिचायक- मिश्र
इंदौर : इंदौर महानगर के पहले पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र जितने कुशल और बेहतर […]
May 17, 2021 लगातार कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, रिकवर होने वालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : प्रदेश के साथ इंदौर में भी कोरोना का प्रकोप घटने लगा है। बीते 4-5 दिनों से […]
November 3, 2021 बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी शिवमहापुराण कथा, समापन अवसर पर अतिथियों ने रखे विचार
इंदौर। केंद्रीय जेल में शिवमहापुराण कथा का समापन विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय […]
July 28, 2022 इंदौर व महू जनपद में बीजेपी का परचम लहराया
कांग्रेस के हिस्से में आया इंदौर जनपद का उपाध्यक्ष का पद।
इंदौर : त्रिस्तरीय पंचायत […]
June 9, 2023 अनुमति से ज्यादा जगह पर मेला लगाने को लेकर आईडीए ने आयोजकों को थमाया नोटिस
27 लाख रुपए जमा करने का थमाया नोटिस।
विजय नगर चौराहा स्थित आईडीए की जमीन पर चल रहा […]