उप राज्यपाल को सौंपा 55 विधायकों के समर्थन का पत्र।
जम्मू : जम्मू – कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उन्होंने LG को 55 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। इससे पहले उमर अब्दुल्ला को गुरुवार को सर्वसम्मति से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक दल का नेता चुन लिया गया था।
बता दें कि जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी को 42 सीटों पर जीत मिली है, वहीं, अपने सहयोगियों– कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ वह विधानसभा में आसानी से बहुमत से आंकड़े तक पहुंच गई है। कांग्रेस को 6 और माकपा को 1 सीट मिली है।
अब्दुल्ला ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा था कि जो फैसला लिया गया है, उसके बारे में आप सभी को जानकारी है. नेकां विधायक दल की बैठक में विधायक दल ने अपना नेता तय कर लिया है। मैं नेकां विधायकों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे सरकार बनाने का दावा पेश करने का मौका दिया।
Related Posts
February 5, 2023 इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभाओं में विकास यात्राओं का हुआ शुभारंभ
विकास का संदेश पहुंच रहा है जन-जन तक।
विकास यात्राओं का जगह-जगह नागरिकों द्वारा किया […]
December 25, 2024 रामबाग स्थित निगम के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मामले को लोकायुक्त में ले जाएंगे चिंटू चौकसे
निगम संमेलन में उक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स एक संस्था को देने के प्रस्ताव पर जताई […]
September 19, 2021 भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रसाद सूर्या अध्यक्ष, रमेश दांगी महामंत्री चुने गए
इंदौर : भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त का अधिवेशन मांई मंगेशकर सभागृह में राष्ट्रीय […]
May 3, 2022 सुखलिया स्थित मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मई से
बापट चौराहा स्थित श्री परशुराम मंदिर प्रांगण में 6 मई को होगा बटुकों का नि:शुल्क […]
March 21, 2020 31मार्च तक दर्शनार्थियों के लिए बन्द किया गया खजराना गणेश मंदिर इंदौर: शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर को आगामी 31 मार्च तक दर्शनार्थियों के लिये […]
November 28, 2020 डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशों को अन्नपूर्णा पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया […]
May 10, 2020 निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम, अब मोबाइल पर भी मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट इंदौर : कोरोना से लड़ाई में प्राइवेट हॉस्पिटल्स की मनमानी पर लगाम कसने की तैयारी कर ली […]