इंदौर। शनिवार को अज्ञात लोगों ने एक बीस साल के युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार चेतन पिता बनेसिह उम्र 20 साल निवासी बिचौली की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि चेतन अपने दोस्त को भादवा माता बिचौली छोड़ने जा रहा था । चेतन अपने दोस्त अरूण ठाकुर के साथ एक्टिवा पर पीछे बैठा था । इस बीच बाइक से दो अज्ञात लोग आए और चाकू से चेतन पर हमला कर भाग गए। गंभीर हालत में चेतन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि चेतन का शनिवार को किसी से शराब के नशे में विवाद हुआ था। इसके पहले भी उसका कई बार झगड़ा हो चुका है। कनाड़िया थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चेतन के पिता बने सिंह विश्वविद्यालय में एलडीसी हैं। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
Related Posts
June 22, 2022 सांसद के गृह क्षेत्र में ही समस्याओं से परेशान हैं रहवासी – शुक्ला
छावनी में रंग गुलाल उड़ा कर किया कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत।
इंदौर : कांग्रेस के […]
November 27, 2019 भागवत कथा में मनाया गया कृष्ण- सुदामा मिलन उत्सव इंदौर : श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सेवा समिति द्वारा नंदानगर रोड नम्बर एक पर आयोजित संगीतमय […]
August 30, 2020 किसानों को मिलेगी खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राशि इंदौर : इंदौर ज़िले में बीते वर्ष अतिवृष्टि एवं कीट व्याधि से ख़राब हुई सोयाबीन फ़सल की […]
November 10, 2021 कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड के मामले में डीन और अधीक्षक पर गिरी गाज, उपयंत्री निलंबित
भोपाल : कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड के मामले में मप्र सरकार जिम्मेदार […]
December 6, 2023 डुप्लीकेट एपी बाम बेचने वाला आरोपी पकड़ाया
आरोपी के कब्जे से 04 कार्टून में भरे 1020 पीस डुप्लीकेट बाम बरामद।
इंदौर : आदर्श […]
December 10, 2021 बदमाशों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ, भरवाए गए डोजियर
इंदौर : पलासिया पुलिस ने गुरुवार को आदतन चाकूबाजी की घटनाओं में लिप्त रहे बदमाशों को […]
February 27, 2021 मराठी राजभाषा दिवस पर मिलेगी कविता, नाट्य गीत और समूह गीतों की दावत
इंदौर : मराठी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में 'कुसुमांजलि' का आयोजन रीगल तिराहा स्थित […]