‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
Last Updated: January 28, 2025 " 12:44 am"
बैठक में मप्र के संयोजक पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य एवं सह संयोजक महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव भी सम्मिलित हुए।
नईदिल्ली : ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश से पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य एवं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हुए। बैठक में मुख्य विषय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल द्वारा रखा गया। बता दें कि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति रोहित आर्य इस टोली के संयोजक एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को वन नेशन वन इलेक्शन के लिए मप्र टोली का सह संयोजक बनाया गया है। एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए लिए देश के अलग-अलग प्रदेशों के लिए, टोलियों का गठन किया गया है जिनके प्रमुख भी बैठक सम्मिलित हुए। बैठक में आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई। मुख्य रूप से वन नेशन वन डे इलेक्शन को लेकर जनजागरूकता फैलाने, आमजन से इस बारे में सुझाव लेने, जैसे प्रमुख विषयों पर विचार रखे गए।