सांसद शंकर लालवानी और विधायक गोलू शुक्ला के आतिथ्य में रोपे गए पौधे।
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ सासंद शंकर लालवानी और विधायक गोलू शुक्ला के आतिथ्य में कॉलेज परिसर में पौधे रोप कर किया गया। अभियान के तहत 05 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह कदम न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मेडिकल समुदाय और समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. घनघोरिया ने कहा कि हम कॉलेज परिसर को ‘ग्रीन व क्लीन कैंपस’ बनाना चाहते हैं। ग्रीन कैंपस घर और समुदाय दोनों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान के तहत 05 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि हम अपने जीवन को बचाना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
कार्यक्रम में श्रीमती पदमप्रिय बालाकृष्णन Apccf indore, पीएन मिश्रा CCF, प्रदीप मिश्रा DFO, इंदौर, धीरेन्द्र प्रताप सिंग एसडीओ वन, डॉ.राकेश विजयवर्गीय, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ अशोक यादव, डॉ शिखा घनघोरिया,डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. डीके शुक्ला, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. भावना तिवारी,डॉ. बाहुबली जैन,डॉ. सुनील अहिरवार सहित अन्य विशिष्टजनों ने मौजूद रहकर पौधारोपण किया।
Related Posts
October 20, 2019 लगातार चुनाव और भारी बारिश ने बिगाड़ी देश की आर्थिक सेहत – कुलस्ते इंदौर : केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की माने तो पहले पांच राज्यों में […]
December 23, 2021 राजमोहल्ला की अधिकृत सब्जी मंडी हटाने पर भड़के पूर्व विधायक नेमा, नगर निगम पर लगाया दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने राजमोहल्ला सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को […]
January 4, 2019 राफेल पर कांग्रेस के आरोपों का रक्षामंत्री ने दिया करारा जवाब नई दिल्ली- राफेल सौदे को लेकर संसद में मचे घमासान के बीच शुक्रवार को रक्षामंत्री निर्मला […]
September 17, 2022 नए फार्मेसी कॉलेज खोलने पर लगाए गए बैन को सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया असंवैधानिक
विभागीय निर्देशों के द्वारा नहीं लगाई जा सकती रोक।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के […]
August 5, 2024 सीसीएमएस सिस्टम के तहत लैपटॉप और मोबाइल से कंट्रोल होगी शहर की स्ट्रीट लाइट्स
मंत्री, महापौर, सांसद और विधायक ने देखा स्काडा सिस्टम का लाइव डेमोंसट्रेशन।
सीसीएमएस […]
June 24, 2019 लक्ष्य तय कर मेहनत करें, सफलता निश्चित मिलेगी इंदौर: विद्यार्थी पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें, फिर पूरी शिद्दत के साथ मेहनत करें। […]
September 25, 2020 बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान
नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए […]